19 साल की लड़की की सूटकेस में स्मगलिंग, जानें क्या था तरीका
सूटकेस में ड्रग्स, गोल्ड की तस्करी तो सुनी होगी, लेकिन क्या आपने कभी सूटकेस में लड़की की तस्करी सुनी है। लेकिन मोरक्को में ऐसा ही मामला सामने आया है।
नई दिल्ली। आपने सूटकेस में ड्रग्स, सोने आदि की तस्करी के बारे में तो खूब सुना होगा पर शायद ये पहली बार है जब सूटकेस में लड़की के तस्करी का मामला सामने आया है। ये मामला है मोरक्को का जहां एक सूटकेस में 19 साल की लड़की को पकड़ा गया है जो स्मगलिंग कर स्पेन ले जाई जा रही थी।

दि मिरर नामक मैगजीन के अनुसार मोरक्को की एक 19 साल की लड़की ने खुद को एक सूटकेस में ऐसे छिपा लिया कि किसी को पता ही नहीं चला और वह तब पकड़ी गई जब स्पेन की बॉर्डर पुलिस ने संदेह होने पर दोबारा चेकिंग की।
युवती को स्पेन के क्वेटा से गिरफ्तार किया गया जो कि उत्तरी अफ्रीका में मोरक्को के आगे है। यह घटना उस समय हुई जब 2017 के कुछ ही घंटों में 1100 से ज्यादा लोगों ने बॉर्डर क्रॉस कर स्पेन में घुसने की कोशिश की। उस दौरान उनके सामने तारों की उंची बाड़ और पुलिसकर्मी उनके सामने पड़ गए और वे बॉर्डर पार करने में विफल हो गए। इसके अलावा भी कई लोगों को तारों पर चढ़कर बॉर्डर पार करते देखा गया जिन्हें क्रेन से पीछे धकेल दिया गया। स्पेन सरकार के मुताबिक इस मौके पर सिर्फ दो लोगों को इलाज के नाम पर बॉर्डर क्रॉस करने दिया गया। उनमें से एक के पास सूटकेस में ही इस युवती को बॉर्डर पुलिस ने पकड़ा।












Click it and Unblock the Notifications