न्यूड फोटोशूट कराने के लिए घर पर हॉलीडे ट्रिप बोलकर निकली थी महिला वकील, दुबई में पकड़ी गई तो...
अबू धाबी। दुबई में तीन दर्जन से अधिक मॉडल्स द्वारा न्यूड फोटोशूट कराने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब महिलाओं पर जेल और जुर्माने का खतरा मंडराने लगा है। इस बीच खबर आ रही है कि कुछ लोगों के दुबई से वापस उनके देश भेजा जा रहा है। इमारत की बालकनी में न्यूड फोटोशूट का यह मामला अब आग की तरह पूरी दुनिया में फैल गया है। जब यह खबर मॉडल्स के घर वालों तक पहुंची तो वह भी हैरान हो गए। इन्हीं मॉडल्स में से एक 27 वर्षीय मॉडल याना ग्रेबोशचुक की चर्चा चारों तरफ हो रही है।

दुबई में न्यूड फोटोशूट कराने वाली मॉडल्स की मुश्किलें बढ़ी
न्यूड फोटोशूट कराने वाली 40 से अधिक महिलाओं की पहचान रूस, बेलारूस, मोल्दोवा और यूक्रेन निवासी के तौर पर हुई है। इन सभी को दुबई पुलिस ने पब्लिक प्लेस में आपत्तिजनक आचरण करने के लिए गिरफ्तार कर लिया है साथ ही इनपर अब 6 महीने की जेल और भारी जुर्माना लगाए जाने पर भी विचार किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इन महिलाओं के अधिक से परिवारों को इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि वह दुबई में हैं।

घर वालों से झूठ बोलकर दुबई गई थीं याना
इन्हीं मॉडल्स में से एक का नाम याना ग्रेबोशचुक है जिनके घरवालों को न्यूड शूट का पता चला तो वह दंग रह गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ग्रेबोशचुक युक्रेन की रहने वाली हैं, न्यूड फोटोशूट कराने वाली महिलाओं में उनका नाम भी शामिल है। इन महिलाओं के अलावा रूस के कई फोटोग्राफर्स भी दुबई में गिरफ्तार हुए हैं। याना के भाई तारस से जब इस मामले में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि परिवार को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था।

मॉडल के भाई ने दिया ऐसा रिएक्शन
तारस के मुताबिक वह खुद भी हैरान था कि उसकी बहन याना ग्रेबोशचुक ऐसा कुछ करने गई है। तारस ने कहा कि हमें बस इतना पता था कि याना छुट्टियां मनाने के लिए गई हुई है, लेकिन उसके कुछ दिन बाद ही हमें उसके विवादों में घिरे होने की खबर मिलती है। इस दौरान परिवार को कुछ समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है। तारस ने कहा, उसने (याना) ऐसा कोई फोटोशूट प्लान किया था इसका मुझे या मेरे परिवार को कोई अंदाजा नहीं था।

टैटू की वजह से हुई याना की पहचान
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फोटोशूट में याना की पहचान उनके टैटू की वजह से हुई, याना के टैटू को उनके इंस्टाग्राम तस्वीरों में देखा जा सकता है। इसके अलावा कई और मॉडल्स की पहचान सोशल मीडिया के सहारे की गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक याना लॉ ग्रेजुएट हैं, हालांकि उन्हें अपनी फील्ड में नौकरी नहीं मिल पाई जिस वजह से उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया का रुख किया। वह रेस्टोरेंट्स और कैफे में भी काम कर चुकी हैं।

एक साल से कर रहीं मॉडलिंग
याना पिछले एक साल से मॉडलिंग कर रही हैं, वह अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। याना के सोशल मीडिया हैंडल पर उनके दुबई ट्रिप की भी तस्वीरे हैं। इंटरनेट पर उनकी फैन फॉलोइंग भी अच्छी-खासी है। याना के इस मामले से जुड़े होने के बाद परिवार उनके लिए काफी परेशान हैं। वहीं दुबई पुलिस ने बयान जारी कर कहा है कि इन मॉडल्स ने जो किया है, उस तरह का आचरण हमारे समाज में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: सना खान को दुबई में उनके पति दे रहे हैं एक के बाद एक सरप्राइज, बोलीं- 'देखें, मेरे शौहर ने मेरे लिए अगला...'
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications