सना खान को दुबई में उनके पति दे रहे हैं एक के बाद एक सरप्राइज, बोलीं- 'देखें, मेरे शौहर ने मेरे लिए अगला...'
सना खान को दुबई में उनके पति दे रहे हैं एक के बाद एक सरप्राइज, बोलीं- 'देखें, मेरे शौहर ने मेरे लिए अगला...'
मुंबई: बॉलीवुड को अलविदा कहने वाली मशहूर एक्ट्रेस सना खान ने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ पिछले साल 2020 में मुफ्ती अनस सैयद से शादी की थी। शादी के बाद सना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सना खान हमेशा ही अपने और अपने पति अनस सैयद के बारे में इंस्टाग्राम पर अपडेट देते रहती हैं। सना खान इन दिनों अपन पति अनस सैयद के साथ दुबई में हॉलीडे मना रही हैं। इस दौरान की सना खान अक्सर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर रही हैं। सना खान ने हाल ही में अपने फैंस को बताया कि दुबई में छुट्टियां के दौरान उनके पति एक के बाद एक सरप्राइज उन्हें दे रहे हैं। खास बात ये है कि सना खान को मिलने वाले सरप्राइज खाने से जुडे़ हुए हैं।

सना खान ने कहा- 'देखो मेरे शौहर ने मेरे लिए क्या सरप्राइज तैयार किया है'
सना खान अपनी कुछ तस्वीरों को शेयर कर बताया कि उनके पति ने उन्हें सरप्राइज के तौर पर प्रोफेशनल शेफ से एक बड़े से ब्रेड पर उनका नाम लिखवाया और उन्हें तोहफे में दिया है। सना ने कुछ तस्वीरों को शेयर कर लिखा, ''हम दोनों को खाना खाने से बहुत प्यार है। इसलिए हम बार-बार यहां (बुर्ज खलीफा) आते हैं। देखें, मेरे शौहर ने मेरे लिए अगला क्या सरप्राइज प्लान किया हुआ था। यह सच में बहुत ही मजेदार है, मुझे बहुत ही पसंद आया।'' सना ने शेफ के साथ उस बड़े से ब्रेड को पड़क कर फोटो भी शेयर की है।

इससे पहले सना को मिला था गोल्ड प्लेटेड कॉफी वाला सरप्राइज
सना खान ने इससे पहले अपने पोस्ट में बताया था कि उनके पति ने उन्हे गोल्ड प्लेटेड कॉफी वाला सरप्राइज दिया था। ''सना खान ने कॉपी पीते हुए और कॉपी की तस्वीर शेयर की थी। सना ने तस्वीर शेयर कर लिखा था, जब आपके पति आपको मार्निंग के ब्रेकफास्ट में सरप्राइज करते हैं, वो भी बुर्ज खलीफा के टॉप पर। ये शानदार गोल्ड प्लेटेड कॉफी है।'' सना खान ने इस पोस्ट में अपनी दो अन्य तस्वीरें भी शेयर की हैं। सना खान का ये पोस्ट वायरल हो रहा है।

जब बॉलीवुड छोड़ सना खान ने शादी कर सबकों चौंकाया
सना खान ने बॉलीवुड और मनोरंजन जगत को छोड़ अचानक मुफ्ती अनस सैयद से शादी कर ली थी। सना के इस फैसले से उनके फैंस चौंक गए थे। सना खान ने 20 नवंबर 2020 को मुफ्ती अनस सैयद की थी। जिसकी सूचना उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। अक्टूबर 2020 में सना ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान किया था और 20 नवंबर 2020 को अचानक शादी कर ली थी। सना ने अल्लाह और इस्लाम के रास्ते पर चलने का हवाला देते हुए फिल्मी दुनिया को अलविदा कहा था।












Click it and Unblock the Notifications