9 हफ्ते के बच्चे के साथ पिता खेलता था खतरनाक खेल, मां बजाती थी तालियां, बच्चे की दर्दनाक मौत
माता-पिता ने अपने मजे के लिए 9 हफ्ते के मासूम की जान ले ली।
नई दिल्ली। मां-पिता पर बच्चे की सुरक्षा का जिम्मा होता है। माता-पिता अपने बच्चे की रक्षा करते हैं और उनका पालन-पोषण करते हैं, लेकिन मिसौरी के संत लुइस में जो हुआ उसे जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। जिन पर बच्चों की सुरक्षा, उसे प्यार से रखने का जिम्मा था उन्होंने अपने मजे के लिए 9 हफ्ते के मासूम की जान ले ली।

9 हफ्ते के बच्चे के साथ खतरनाक खेल
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर 2016 को में 9 हफ्ते के बेबी जेक्सन की मौत हो गई थी। उसकी मौत के जिम्मेदार उसके माता-पिता थे। 20 साल के रोबर्ट जेम्स बर्नेट और 21 साल की मेगन एल हेंड्रिक्स ने अपने मजे के लिए अपने बेटे जेक्सन की जान ले ली।

अपने मजे के लिए बेटे के ले ली जान
जेक्सन के पिता रोबर्ट अपने बेटे के साथ खतरनाक खेल खेलते थे। वो बच्चे के साथ बुरी तरह से ट्रीट करते थे। 9 हफ्ते के बच्चे को वो उठ-उठाकर कर बेड से फेंक देता तो कभी उसे हवा में उछाल देता। जब वो रोता तो रोबर्ट उसके गले में ऊंगलियां डालकर उसे चुप कराता। सबसे चौंकाने वाली बात तो ये थी कि उनकी मां ऐसा करने से रोबर्ट को रोकती तक नहीं थी।

मां-बाप ने ले ली जान
एक दिन जब रोबर्ट जेक्सन के साथ ऐसा कर रहा था तो उसे गहरी चोट आ गई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बच्चे की हालत देखकर हॉस्पिटल में पुलिस को मामले की सूचना दे दी। डॉक्टर जेक्सन को बचा नहीं सके। डॉक्टरी रिपोर्ट के मुताबिक जेक्सन की मौत इंटरनल ब्लीडिंग और हड्डियों के टूटने की वजह से हुई थी। उसकी बॉडी में कई तरह के जख्म मौजूद थे। उसे काफी गहरी चोटें आई थी।

जेल में सजा काट रहे हैं माता-पिता
रोबर्ट और मेगन पर बच्चे के ऊपर फिजिकल एब्यूज का केस दर्ज किया गया। मामला कोर्ट ने है और दोनों जेल में सजा का इंतजार कर रहे हैं। रोबर्ट को बच्चे की जान लेने के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनाई जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications