खाट के नीचे दिखी तेज रोशनी, लाइट जलाकर देखा तो खड़े हुए रौंगटे

नई दिल्ली। कई बार लोगों के घर में अजगर सांप के आ जाने की खबरें आती हैं। ऐसे अनचाहे मेहमान के घर में घुस जाने से अफरा तफरी मच जाती है। लेकिन गुजरात में एक किसान के घर पर जिस मेहमान ने दर्शन दिए वह और भी अप्रत्याशित था। घटना गुजरात के आनंद जिले के मलातज गांव की इस घटने ने घर के मालिक के होश उड़ा दिए।

जब खाट के नीचे दिखी चमकती चीज

जब खाट के नीचे दिखी चमकती चीज

दरअसल किसान बाबूभाई परमार देर रात सोने जा रहा था कि अचानक उसकी नजर घर की खाट के नीचे चमकती चीज पर पड़ी। जैसे ही समझने के लिए उसने लाइट जलाई तो उसके होश उड़ गए और वह दो कदम पीछे हट गया। असल में वो चमकती चीज आंख थी। एक 8 फुट लंबे मगरमच्छ की आंख जो बेहद खतरनाक था। मालूम हुआ कि पास के तालाब से किसान के घर में घुस आया है। उसे पकड़कर वापस तालाब में छोड़ दिया गया।

खाने की तलाश में गांव में घुसा मगरमच्छ

खाने की तलाश में गांव में घुसा मगरमच्छ

इस तरह के मामले पहले भी आते रहे हैं जब ऐसे खतरनाक जानवर खाने की तालाश में गांव आ गए हों। हाल ही में यूपी में बहराइच के बौंडी थाना क्षेत्र के गोलागंज गांव में तालाब से निकलकर एक मगरमच्छ ने गांव में दस्तक दे दी। मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप की स्थिति मच गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करते हुए मगरमच्छ को गोलागंज-बेलहा बेहरौली संपर्क मार्ग पर बनी आरसीसी रोड पर ही रोक लिया। ग्राम प्रधान ओंकार सिंह ने बौंडी थाने पर सूचना दी।

महिला साइंटिस्ट बनी मगरमच्छ की शिकार

महिला साइंटिस्ट बनी मगरमच्छ की शिकार

इंडोनेशिया के नॉर्थ सुलावेसी में महिला साइंटिस्ट 17 फीट लंबे मगरमच्छ को मांस खिलाने गई थी, लेकिन वो खुद ही मगरमच्छ की शिकार हो गई। महिला वहां फैसिलिटी में रिचर्स कर रही थी। महिला 8 फीट ऊंची दीवार से मगरमच्छ को मांस का टुकड़ा खिलाने गई, जिसके बाद से वो लापता थी। लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अगले दिन जब फैसिलिटी के स्टाफ ने मगरमच्छ को देखा तो हैरान रह गए। महिला के शरीर का एक हिस्सा मगरमच्छ के मुंह में मिला।

यह भी पढ़ें- मगरमच्छ जो खाता था दाल-चावल, 125 साल बाद मरा तो अंतिम विदाई में रोया पूरा गांव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+