भूखे शेर ने कसकर जकड़ रखा था गाय का गला, अपनी जान की परवाह किए बगैर किसान ने ऐसे बचाया
farmer saves cow from Lioness: कई बार सोशल मीडिया पर ऐसा कुछ देखने को मिल जाता है, जिस पर यकीन कर पाना ही मुश्किल हो जाए। आपने कई दफा जानवरों को अपने मालिकों की जान बचाते तो देखा होगा। लेकिन इस वायरल वीडियो में एक मालिक ने अपने पालतू जानवर की जान बचाई है। वो भी एक खूंखार शिकारी है।
किसान ने दिखाई बहादुरी
आमतौर पर जंगल सफारी के दौरान भी शेर को देखकर लोग गाड़ी के शीशे बंद कर देते हैं। जंगल के राजा का क्या भरोसा कब आकर झपट्टा मार जाए। लेकिन यहां वायरल वीडियो में शख्स ने जिस बहादुरी के साथ शेर से अपनी गाय को बचाया, वो वाकई काबिलेतारीफ है।
(वीडियो-नीचे)

शेर ने गाय पर मारा झपट्टा
वायरल हो रहा वीडियो गुजरात का है, जिसमें एक शेर को गाय पर झपट्टा मारते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को विवेक कोटादिया नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। ट्वीट में यूजर ने कहा कि ये घटना गिर सोमनाथ जिले में उस वक्त हुई, जब शेर गाय पर झपट्टा मार रहा था। किसान अपनी गाय के पास जाता है और शेरनी को भगाने की कोशिश करता है। ये सारा नजारा वहां से गुजर रहे एक यात्री ने रिकॉर्ड कर लिया।
गाय को शेर के चंगुल से बचाया
किसान काफी मशक्कतों के बाद गाय को बचाने और शेर को वहां से भगा पाने में कामयाब हो जाता है। इस मामले में शेर गाय को छोड़कर किसान पर भी हमला कर सकता था। ये बात जानते हुए भी बड़ी बहादुरी के साथ किसान ने अपनी गाय को खूंखार शिकारी के चंगुल से बचा लिया।
Recommended Video
वायरल हुआ वीडियो
जैसे ही वीडियो शुरू होता है, शेर को गाय को जकड़ते हुए देखा जा सकता है। शेर ने गाय का गला पकड़ा हुआ होता है। गाय खुद को बचाने की मशक्कत करती हुई नजर आ रही होती है। संघर्ष करते हुए दोनों जानवर सड़क के एक किनारे चले जाते हैं। इसके बाद किसान वहां आता है और गाय को बचाने की कोशिश करता है। किसान अपना हाथ उठाता है ताकि शेर भाग सके।
यहां देखें वीडियो...
ગીર સોમનાથ જિલ્લાના આલીદર ગામે સિંહણ દ્વારા ગાય ઉપર હુમલો કરેલ ત્યારે ખેડૂતે #Credit કિરીટસિંહ ચૌહાણ પોતાની ગાયને એક ખમીરવંતો પ્રયાસ કરેલ અને સફળતા મળેલ.
— Vivek Kotadiya🇮🇳 BJP (@VivekKotdiya) June 29, 2023
ખુબ ખુબ સલામ#lion #animalattack #cow #lioness #kingofthejungle #hunt #wildlife #india #nationalgeographic #discovery pic.twitter.com/lDYGub9bfZ
लेकिन शेर गाय को छोड़ने का नाम ही नहीं लेता। इसके बाद किसान अपने हाथ में ईंट उठाता है और अपना हाथ भी ऊपर उठाता है और गाय की ओर तेजी से बढ़ने लगता है। ये देखकर शेर भी डर जाता है और किसान की लगातार तेज हो रही आवाज सुनकर वहां से गाय को छोड़कर भाग खड़ा होता है।












Click it and Unblock the Notifications