शादी के लिए 25 लाख दहेज लिया, 2 करोड़ खर्च करवाए, एयरपोर्ट पहुंचते ही भाग गया दूल्हा
Faridabad Dowry Case: हरियाणा में दूल्हा पक्ष ने दहेज के खातिर दुल्हन पक्ष के साथ धोखाधड़ी की और करोड़ो रुपये का चूना लगा दिया। इतना ही नहीं लड़का भी दूल्हन को छोड़कर फरार हो गया।

Groom Ran Away For Dowry: व्यस्त भरी जिंदगी में लोग शादी करने के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं। ऐसे में मेट्रीमोनियल साइट का सहारा लेना मजबूरी हो गई है। लोग अब मेट्रीमोनियल के जरिए जान-पहचान करते हैं फिर रिश्ता भी पक्का कर लेते हैं। लेकिन अधिकांश मामलों में मेट्रीमोनियल वाली शादी लोगों के लिए भारी पड़ जाती है। आज हम आपको एक ऐसी ही शादी के बारे में बताने जा रहे हैं जहां दूल्हा ने 25 लाख रुपये दहेज लिए और साथ में लड़की वालों का 2 करोड़ रुपये भी खर्च करा दिए। लेकिन शादी के दिन दूल्हा एयरपोर्ट से भाग निकला।
जानें क्या है मामला?
दरअसल, दुल्हन (Bride) के पिता ने मेट्रीमोनियल साइट ( matrimonial site) के जरिए अपनी बेटी की शादी हिसार के डॉक्टर परिवार में तय की थी। दूल्हा (Groom) नेपाल में डॉक्टरी की अभी पढ़ाई ही कर रहा है। हालांकि, वह सुखी संपन्न घर से था। उसके पिता अरविंद गुप्ता और मां आभा गुप्ता डॉक्टर हैं। दोनों हिसार में निजी अस्पताल का संचालन करते हैं। शादी तो तय हो गई लेकिन इसके आगे जो हुआ वह बेहद शर्मनाक वाकया है।
शादी के लिए गोवा डेस्टिनेशन वेडिंग चुना गया
लल्लनटॉप की रिपोर्ट के मुताबिक दूल्हा पक्ष से माता-पिता ने कहा कि वो अपने इकलौते बेटे की डेस्टिनेशन वेडिंग कराना चाहते हैं। उन लोगों ने शादी के लिए गोवा का एक महंगा रिसॉर्ट पसंद किया। इसके बाद सगाई हुई लेकिन सगाई के बाद लड़के वाले डिमांड बढ़ाने लगे।
BMW की डिमांड
दुल्हन (Bride) के पिता के मुताबिक दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि रिसॉर्ट का खर्च दोनों पक्ष उठाएंगे। जनवरी में शादी तय की गई। लड़के वालों (Groom) ने पेमेंट नहीं आने की बात कहकर पहले उनसे 25 लाख रुपये मांगे। फिर फेरे के वक्त वो लोग BMW की डिमांड करने लगे। लड़के वाले कहने लगे कि वो दुल्हन को तभी साथ लेकर जाएंगे, जब उनकी मांग पूरी होगी। मैंने उनसे समय मांगा और कहा कि कम से कम दो महीने का समय दीजिए फिर हम आपकी डिमांड पूरी कर देंगे लेकिन वह जिद पर अड़े रहे। हालांकि, काफी मान मनव्वल के बाद दुल्हन को ले जाने के लिए तैयार हुए लेकिन इसके बाद लड़के ने धोखेबाजी कर दीय़
दुल्हन को एयरपोर्ट पर छोड़कर भाग गया दूल्हा
वहीं गोवा एयरपोर्ट पहुंचकर लड़का दुल्हन को वहीं छोड़कर भाग गया। लड़की के पिता के मुताबिक एयरपोर्ट पर चेक-इन करने के बाद लड़का ट्राउजर चेंज करने के बहाने से वहां से फरार हो गया। अब पुलिस दूल्हा पक्ष की तलाशी कर रही है। वहीं फरीदाबाद में मामला दर्ज कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications