तमिलनाडु में धूमधाम से हुई प्रेग्नेंट कुतिया की गोद भराई, समारोह में शामिल हुआ पूरा परिवार

चेन्नई, 13 अक्टूबर। आपने अलग-अलग खबरों में कुत्ते या बिल्ली की शादी या ऐसी ही और अजीबोगरबी घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि लोग अपने पालतू जानवरों को घर का ही एक सदस्य मानने लगते हैं। ऐसा ही एक मामला तमिलनाडु से सामने आया है, जहां एक परिवार ने बड़े ही धूमधाम से रीति-रिवाजों के साथ गर्भवती कुतिया की गोद भराई की। सोशल मीडिया पर अब इस दिलचस्प गोद भराई की तस्वरें वायरल हो गई हैं।

परिवार ने की कुतिया की गोद भराई

परिवार ने की कुतिया की गोद भराई

ये अजीबोगरीब मामला तमिलनाडु के थेनी जिले से सामने आया है, यहां का रहने वाला एक परिवार अपनी पालतू कुतिया से बहुत प्यार करता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों कुछ फोटो तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमें देखा जा सकता है कि परिवार धार्मिक रीति रिवाज के साथ कुतिया की गोद भराई कर रहा है। कुतिया को उसके परिवार से घिरा हुआ देखा जा सकता है और आस-पास फल और पूजा के सामान भी रखे हैं।

रीति-रिवाज से हुई गोद भराई

रीति-रिवाज से हुई गोद भराई

इतना ही नहीं कुतिया को लाल कपड़ा और एक फूल की माला भी पहनाई गई है। उप्पुकोट्टई के रहने वाले 43 वर्षीय कुमारसन के परिवार में उनका एक बेटा और एक बेटी है। उन सभी को जनवरों से बेहद लगाव है। कुमारसन बच्चों के लिए बचपन में एक पिल्ला लेकर आए थे, हालांकि जैसे-जैसे वह बड़ा हुआ घर में कुत्तों की संख्या भी बढ़ती गई। वर्तमान में कुमारसन के घर में कुल 10 पालतू कुत्ते हैं।

डॉक्टर ने दी खुश खबरी

डॉक्टर ने दी खुश खबरी

परिवार के सदस्यों ने जिस कुतिया की गोद भराई की उसको प्यार से सिल्क बुलाते हैं। सिल्क जब पपी थी तभी इस घर में आई थी। बीते कुछ दिनों से सिल्क परेशान सी लग रही थी, ऐसे में जब कुमारसन उसे डॉक्टर के पास ले गए तो वहां खुशखबरी मिली। डॉक्टर ने बताया कि सिल्क प्रेग्नेंट है और तीन महीने में अपने बच्चों को जन्म देगी। इस खबर के बाद परिवार ने अपनी सिल्क की गोद भलाई करने का फैसला किया।

रिश्तेदार भी हुए शामिल

रिश्तेदार भी हुए शामिल

कुमारसन के परिवार ने गोद भराई में शामिल होने के लिए अपने रिश्तेदारों को भी आमंत्रित किया। कुतिया की इतनी भव्य गोद भराई देखकर कुमारसन के पड़ोसी भी हैरान थे, अब ऐसा ही कुछ फोटो देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स का हाल है। सिल्क के अलग-अलग प्रकार के चावल खिलाए गए, उसे चूड़ियां और नए कपड़े भी पहनाए गए। सोशल मीडिया पर इस दिलचस्प समारोह की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

परिवार की तरह हैं सभी पालतू जानवर

परिवार की तरह हैं सभी पालतू जानवर

कुमारसन ने कहा ने सिल्क की गोद भराई के बारे में बात करते हुए कहा, 'मेरे पास बचपन से कुत्ते रहे हैं। एक पालतू जानवर से ज्यादा, वे हमेशा हमारे परिवार के सदस्य रहे हैं। हम जो कुछ भी खाते हैं, हम अपने पालतू जानवरों के साथ साझा करते हैं। इसलिए जब हमें पता चला कि सिल्क गर्भवती है, तो हम उसकी गोद भराई करना चाहते थे। हम सभी ने मिलकर उसके लिए यह आयोजन किया।' (प्रतीकात्मक तस्वीर)

यह भी पढ़ें: Video: घुमक्कड़ कुत्ता बना सोशल मीडिया स्टार, मेट्रो-बस के सभी नियमों का करता है पालन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+