गूगल मैप के चक्कर में गलत एड्रेस पर बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, लड़की से करने ही वाला था शादी कि...

जकार्ता। प्रौद्योगिकी ने ज्यादातर मामलों में हमारे जीवन को आसान बना दिया है, लेकिन हम टेक्नोलॉजी पर इस कदर निर्भर हो गए हैं कि, कई बार हमें इसका नुकसान भी उठाना पड़ता है। आज कल हम रास्तों या किसी पते को खोजने के लिए गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं। गूगल मैप हमें कई बार आसानी से बताए पते पर पहुंचा देता है लेकिन कई बार हमें गलत ठिकाने पर ले जाकर पटक देता है। एक ऐसा ही मामला इंडोनेशिया में सामने आया है। गूगल मैप के चक्कर में दूल्हा दूसरी लड़की के घर पहुंच गया।

दूसरी लड़की से शादी करने वाला था दूल्हा

दूसरी लड़की से शादी करने वाला था दूल्हा

इंडोनेशिया में एक दूल्हा 'गूगल मैप्स' की गलती के कारण दूसरी लड़की से शादी करने वाला था।इंडोनेशियाई पोर्टल के मुताबिक, रविवार को एक ही गांव में सगाई और शादी के दो अलग-अलग कार्यक्रम थे। दूल्हे को सेंट्रल जावा के पाकिस जिले में स्थित लोसारी हेमलेट पहुंचना था। जगह तक पहुंचने के लिए बारात ने गूगल मैप्स का यूज किया, जिसके कारण ऐसी गड़बड़ हुई कि बारात तय एड्रेस की जगह जेंगोल हेमलेट पहुंच गई, जो लोसारी हेमलेट से ज्यादा दूर नहीं थी।

गूगल मैप से हुई गलती

गूगल मैप से हुई गलती

लड़की के घर पहुंची बराता का मेजबानों ने जमकर स्वागत किया और उन्हें जलपान भी कराया गया। जल्द ही परिवार के बीच जारी बातचीत से लड़की वालों को इस कंफ्यूजन का एहसास हो गया। वे इस गलती के लिए शर्मिंदा भी हुए। कार्यक्रम दुल्हन मारिया उल्फा और उनके भावी पति बुरहान सिद्दीकी की सगाई का था। मलय मेल के अनुसार, उल्फा ने कहा कि उसके मंगेतर और उसके रिश्तेदारों को इसलिए देरी हो गई क्योंकि वे टॉयलेट तलाशने लगे और इस बीच यह समूह आ गया।

ऐसे हुआ गलती का एहसास

ऐसे हुआ गलती का एहसास

दुल्हन उल्फा ने बताया कि, मैं आश्चर्यचकित थी, क्योंकि जो ग्रुप आया था उसमें मैं किसी को भी नहीं पहचान रही थी। उन्होंने कहा कि, उनके मंगेतर केंडल से थे, और जो परिवार मेरे घर आया था वह पेमलंग से था। बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा हुआ। इस पर उनके चाचा को एहसास हुआ कि कुछ गलत है। उन्होंने जब आए हुए लोगों से और जानकारी ली तो पता चला कि वे गलत पते पर आ गए गए हैं।

वायरल हुआ वीडियो

वायरल हुआ वीडियो

हालांकि, बाद में बारात ने अपनी गलती की माफी मांगी और लड़की के परिवार की मदद से सही लोकेशन पर पहुंच सकी। वहीं, इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है, जहां परिवार के लोग अजीब हालात में तोहफे के साथ वापसी कर रहे हैं।

देखे वायरल वीडियो:

कार के नीचे छिपा बैठा था 10 फीट लंबा एलीगेटर, जैसे ही ड्राइवर की पड़ी नजर तो हुआ कुछ ऐसा...Video में देखें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+