चाइल्ड सेक्स के आरोपों से घिरी बीबीसी की एक्स एंकर ने करवाया HOT फोटोशूट
बीबीसी की पूर्व प्रेजेंटर जूली वेड्सवर्थ ने बच्चों के लिए की आयोजित एक चैरिटी कैलेंडर के लिए लगभग न्यूड होकर फोटोशूट करवाया।
नई दिल्ली। बीबीसी रेडियो की एक्स प्रेजेंटर ने एक चैरिटी के लिए खुद को लगभग नग्न कर लिया। बीबीसी की पूर्व प्रेजेंटर जूली वेड्सवर्थ ने बच्चों के लिए की आयोजित एक चैरिटी कैलेंडर के लिए लगभग न्यूड होकर फोटोशूट करवाया है।

चैरिटी के लिए करवाया न्यूड फोटोशूट
जूली ने नॉर्टी बट नाइस नाम की चैरिटी के लिए फोटोशूट करवाया, जिससे बाद अब वो कानूनी मामले में फंस गई। इस कैलेंडर के फोटोशूट में एक तस्वीर में जूली वेड्सवर्थ पूरी तरह से नग्न हैं और उनका बदन सिर्फ कार्ड बोर्ड पर लिखे एक संदेश से ढंका हुआ है। आपको बता दें कि जूली वेड्सवर्थ पर पहले से ही चाइल्ड सेक्स का आरोप लगा है। मामला कोर्ट में ट्रायल में है।
चाइल्ड सेक्स का लग चुका है आरोप
जूली वेड्सवर्थ और उनके पति टोनी पर चाइल्ड सेक्स का आरोप लगा है। इन दोनों पर नाबालिग बच्चों को सेक्सुअल एक्टिविटी के लिए प्रेरित करने का आरोप है। साल 1992 से 1996 तक के बीच इन पर वारविकशायर वुड नाम की जगह पर नाबालिग लड़कों को सेक्स के लिए प्रेरित करने का आरोप लगा है।
नाबालिग से सेक्स का आरोप
जूली वेड्सवर्थ ने इस आरोप को स्वीकार भी कर दिया। हलांकि, उन्होंने इस बात से इंकार किया कि उन्होंने जिनके साथ शारीरिक संबंध बनाए वो नाबालिग थे। उनकी उम्र 17 से 18 साल के बीच थी। इस मामले की सुनवाई के दौरान जूली वेड्सवर्थ से कई तरह के सवाल किए गए।
फैसले का इंतजार
जूली के सामने कोर्ट में वो तस्वीरें भी दिखाई गईं, जिनमें वह लड़कों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थीं, लेकिन इन तस्वीरों के बारे में जूली ने कहा कि उन्होंने ये तस्वीरें सिर्फ चैरिटी के उद्देश्य से खिंचवाई थीं। आपको बता दें कि जूली वेड्सवर्थ और उनके पति टोनी वेड्सवर्थ बीबीसी रेडियो के लिए काम करते थे। फिलहाल जूली वेड्सवर्थ 60 साल उनके पति 69 साल के हो चुके है। मामला कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट सभी पक्षों पर गहराई से छानबीन कर रहा है। लोगों के इस मामले में कोर्ट के फैसले का इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications