आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनी ट्विटर के सीटीओ के 'बचपन' की तस्वीर, फोटो देखकर Elon Musk क्या बोले?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनी ट्विटर के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (सीटीओ) के 'बचपन' की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जानिए अपनी वायरल फोटो देखकर खुद Elon Musk क्या बोले?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से हाल ही में अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पर अटैक की फर्जी फोटो बनाई गई। तकनीक ऐसी है कि हकीकत और फर्जी कंटेंट में फर्क मुश्किल है। ताजा घटनाक्रम में ट्विटर के सीटीओ के 'बचपन' की तस्वीर AI से बनाई गई है।
अपने 'बचपन' की फोटो देखकर Elon Musk ने भी कमाल का रिएक्शन दिया है। दरअसल, भारतीय दूल्हे के रूप में बनाई गई फोटो पर कमेंट के बाद एलन मस्क अपने फॉलोअर्स के बीच चर्चा का केंद्र बन गए। उन्होंने अपने अनोखे अंदाज में वायरल तस्वीर का जवाब दिया।
अरबपति व्यवसायी मस्क अपनी तेज सोच और सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं। इस बार भी मस्क मजाकिया जवाब शेयर करने से खुद को नहीं रोक सके। हाल ही में मस्क ने ट्विटर CEO का पद छोड़ा है।
अरबपति व्यवसायी एलन मस्क को एक बच्चे के रूप में दिखाने वाली वायरल तस्वीर ट्विटर यूजर Not Jerome Powell ने शेयर की। कैप्शन में लिखा, "ब्रेकिंग: एलन मस्क कथित तौर पर कुछ एंटी-एजिंग फॉर्मूले पर काम कर रहे थे, लेकिन यह हाथ से निकल गया।"
नीचे देखिए मस्क की वायरल फोटो
Elon Musk has some splainin’ to do…who da baby mama?! 😭 pic.twitter.com/lyAdDJxa3Y
— Minx (@iamJMinx) June 3, 2023
तस्वीर में एलन मस्क को सफेद शर्ट के साथ भूरे रंग की dungarees पहने दिख रहे हैं। वायरल फोटो पर ट्विटर CTO मस्क ने लिखा, "दोस्तों, मुझे लगता है कि मैंने शायद कुछ ज्यादा ही ले लिया (I think I maybe took too much)।" साथ में, उन्होंने एक बेबी इमोटिकॉन भी शेयर किया।
अधिकांश मौकों की तरह इस बार भी मस्क के ट्वीट को लाखों व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। ट्विटर यूजर्स भी कमाल की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "आह, प्यारा।" दूसरे यूजर ने इसे हॉलीवुड फिल्म से कंपेयर कर कहा, यह Curious case of Benjamin Button जैसा है!
तीसरे नेटिजन ने टिप्पणी की, "आश्चर्यजनक लेकिन बहुत प्यारा है। क्या छोटा एलन गोद लेने के लिए तैयार है?' एक और यूजर ने आज से 40-45 साल आगे की बात की और पूछा, "यह वर्ष 2069 है और यह आदमी पूछता है कि क्या आप मंगल ग्रह पर जाना चाहते हैं?"
मंगल ग्रह वाले कमेंट पर एक ट्विटर यूजर ने जवाब दिया, "मैं कहूंगा कि रास्ता दिखाओ!" एक और यूजर ने ट्विटर के भावी नाम एक्स का जिक्र कर लिखा, "एक्स के पास अब खेलने के लिए एक नया दोस्त होगा।"
पहले भी आईं बेबी एलन की गुदगुदाने वाली तस्वीरें
इस वायरल फोटो के अलावा पहले भी कुछ तस्वीरें AI की मदद से डेवलप की गईं। मस्क इन तस्वीरों में अंतरिक्ष यात्री और एक थिंकर के रूप में दिख रहे हैं। एक फोटो की कैप्शन में लिखा गया, बेबी एलन अपने रॉकेट के साथ।
Some baby wisdom... pic.twitter.com/R6yWyk5hBU
— Just Another Elon Musk Kid (@elonmuskids) May 31, 2023
Baby elon with rocket is so cool 🔥🚀🤩 @Meghna_venture @elonmusk @TeslaSynopsis 🌺💐🌷
— X (@AI45375964) May 30, 2023
pic @elonmuskcle pic.twitter.com/6UAPikLvW7
मस्क के आते ही ट्विटर में भूचाल!
मस्क इससे पहले भी कई बार चर्चा में रहे हैं। ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद सिंक लेकर ट्विटर मुख्यालय पहुंचे मस्क ने कंपनी की कमान संभालने के बाद अधिकांश शीर्ष अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया।












Click it and Unblock the Notifications