बड़ी हिम्मत है! चट्टान पर साड़ी पहनकर खड़ी थी दादी, पलक झपकते ही गहरी नदी में लगा दी छलांग VIDEO VIRAl

Saree clas woman dice into river: वायरल वीडियो में साड़ी पहने कुछ बुजुर्ग महिलाएं नदी में गोता लगाती दिख रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाओं ने सेफ्टी के कोई इंतजाम भी नहीं किए हैं।

Credit: @supriyasahuias/Twitter

अकसर गहरी नदी को दूर से ही देखकर किसी भी इंसान की हालत खराब हो जाएगी। ऐसे में नदी में डुबकी लगाना तो बड़े दूर की बात है। कई लोगों को पानी से डर लगता है। ऐसे में इस तरह के लोग पानी से दूरी बनाना ही ठीक समझते हैं। लेकिन जरा सोच कर देखिये कोई बुजुर्ग इंसान पानी में ऐसे डाइव मारे, मानो गोताखोर हो। वायरल वीडियो में तो कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। जिसमें एक दादी नदी में स्विमिंग कॉस्ट्यूम नहीं बल्कि साड़ी पहने छलांग लगा रही हैं। दादी का ये अंदाज देखकर एक बार को आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।

दादी ने लगाया गहरी नदी में गोता

दादी ने लगाया गहरी नदी में गोता

वायरल वीडियो आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने शेयर किया है। वीडियो में साड़ी पहने महिलाओं का एक ग्रुप तमिलनाडु की थमिराबरानी नदी में लापरवाही से गोता लगाते हुए दिख रहा है। 20 सेकेंड के इस वीडियो में बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी ही एक्साइटमेंट के साथ नदी में गोता लगाते हुए देखा जा सकता है। महिलाएं बिना किसी डर के साथ नदी में छलांग लगा रही हैं।

बेखौफ दादी का वीडियो वायरल

वीडियो के कैप्शन में अधिकारी ने लिखा कि तमिलनाडु के कल्लिदैकुरिची में साड़ी पहने इन बुजुर्ग महिलाओं को तमिराबर्नी नदी में इतने आराम से गोता लगाते हुए देखकर काफी हैरान हूं। मुझे बताया गया कि इस काम में ये लोग परफेक्ट हैं। क्योंकि ये रोजाना ही इस तरह गोता लगाती हैं। ये वीडियो प्रेरक है।

दादी का अंदाज देख हैरान हुए लोग

दादी का अंदाज देख हैरान हुए लोग

वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट किया गया है और यहां इसे 50,000 से भी ज्यादा बार देखा गया है। लोग वीडियो देखकर काफी हैरान हैं और जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि खूबसूरत.. लेकिन पानी इतना भी गहरा नहीं है कि गोता लगाने के लिए सुरक्षा उपकरण पहनने पड़ें।

लोगों ने दिए रिएक्शन

लोगों ने दिए रिएक्शन

एक और यूजर ने कहा कि ये एक हीलिंग नदी है। एकदम शुद्ध। मुझे उम्मीद है कि हम लोग प्रदूषण की जद में नहीं हैं। तीसरे यूजर ने लिखा कि तमिलनाडु यकीनन भारत में महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य है। ये आमतौर पर गांव के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए रोजमर्रा का काम है। ये लोग ऐसे ही गोता लगाते हैं। वे इसमें पूरी तरीके से निपुण हैं।

Recommended Video

    Telangana: लोगों के लिए प्रेरणा बनी Rama Devi, जानें इनकी जिंदगी के संघर्ष की Story | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+