VIDEO: रूस में LIVE रिपोर्टिंग के दौरान महिला रिपोर्टर पर कुत्ते का हमला, माइक छीनकर भागा

मॉस्को। सोशल मीडिया पर आए दिन कोई का कोई फनी वीडियो वायरल होता रहा है। एक ऐसा ही रूस का वीडियो वायरल हो रहा है। टीवी पर हर रोज हम रिपोर्टर को खबर के बारे में बताते हुए देखते हैं। लेकिन, क्या आपने कभी देखा कि लाइव रिपोर्टिंग के दौरान किसी रिपोर्टर पर कोई कुत्ते को हमला करते दे। यदि आपने नहीं देखा है, तो अब देख सकते हैं। रूस में रिपोर्टिंग के दौरान रिपोर्टर पर हमला कर माइक्रोफोन को एक कुत्ता भाग जाता है।

लाइव रिपोर्टिंग के दौरान हुई घटना

लाइव रिपोर्टिंग के दौरान हुई घटना

वारयल हो रहे वीडियो में एमएनपी-24 न्यूज की महिला रिपोर्टर सेरेजकिना मॉस्को के एक बाहरी इलाके से लाइव रिपोर्ट दे रही थीं, उसी दौरान उन पर एक लैब्राडोर रिट्रीवर नस्ल का कुत्ता हमला कर देता है। कुत्ता रिपोर्टर के हाथ से माइक्रोफोन छीनकर भाग निकलता है। महिला रिपोर्टर उसका पीछा करती है। इस दौरान सेरेजकिना के कुत्ते को पकड़ने के प्रयास को कैमरामैन कैमरे में कैद कर लेता है।

बड़ी मशक्कत के बाद वापस हाथ आया माइक

बड़ी मशक्कत के बाद वापस हाथ आया माइक

एंकर एलिना दश्कुएवा ने स्टूडियो से दर्शकों से कहा कि ऐसा लग रहा है कि हमारे संवाददाता से कनेक्शन कट गया है। हम अगले कुछ ही पल उसके साथ जुड़ने की कोशिश करेंगे। इसके कुछ देर बाद ही सेरेजकिना स्क्रीन पर कुत्ते के साथ दिखती है। महिला रिपोर्टर यह कहते हुए वापस आई कि "कोई भी घायल नहीं हुआ है, लेकिन माइक में एक या दो कट लग गए हैं। इसके बाद सेरेजकिना कुत्ते से हैंडशेक करते हुए दिखती हैं।

देखें मजेदार Video

इस वीडियो को कवि कुमार विश्वास ने अपने ट्विटर अकाउंट से भी शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, पक्षकारिता के लगातार एकतरफा झूठ से कुत्ते तक नाराज़ हैं। कुमार विश्वास के ट्वीट पर यूजर्स भी अपनी राय दे रहे हैं। प्रोफेसर राकेश गोस्वामी ने कुमार विश्वास के ट्वीट पर टिप्पणी की है, वहां भी (रूस में)? मतलब हर शाख पे? इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+