तेज रफ्तार कार चलाते शख्स को पुलिस ने पकड़ा, कुत्ते को ड्राइवर सीट पर बैठाकर किया अजीबोगरीब दावा

एक शराबी शख्स को तेज रफ्तार पर कार चलाने को लेकर जब पुलिस ने पकड़ा तो उसने ये दावा किया कि कार वो नहीं बल्कि कुत्ता चला रहा था।

Drunk man puts his dog on driver seat

Man put dog on driver's seat: अकसर लोगों को गाड़ी लापरवाही से चलाना कई बार भारी पड़ जाता है। कई बार लोग अपने साथ-साथ औरों की भी जान जोखिम में डाल देते हैं तो कई दफा पुलिस ऐसे लोगों पर तगड़ा जुर्माना ठोक देती है।

ऐसे में पुलिस से बचने के चक्कर में लोग खूब पैतरे अपनाते हैं। लेकिन हाल ही में जो मामला सामने आया, उसके बारे में जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

दरअसल, एक शराबी शख्स को तेज रफ्तार कार चलाने पर पुलिस की नजरों में आया, तो उसने पुलिस से बचने का ऐसा बहाना बनाया जिसे सुनकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। शख्स का दावा है कि जब कार ओवरस्पीड में थी, तो उसका कुत्ता गाड़ी चला रहा था। अब अमेरिकी राज्य कोलोराडो में स्प्रिंगफील्ड पुलिस विभाग ने घटना को फेसबुक पर रिपोर्ट किया है।

दरअसल, शनिवार को पुलिस ने 30 मील प्रति घंटे वाले इलाके में 52 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चलाने के सिलसिले में एक शख्स को रोका। इतने में उस आदमी ने अपने कुत्ते को ड्राइवर की सीट पर बैठाया और ये दावा किया कि कुत्ता गाड़ी चला रहा था।

बगल की सीट पर बैठे कुत्ते को उसने जल्द ही ड्राइवर सीट पर बैठाया। पुलिस को शख्स ने बताया कि वो गाड़ी नहीं चला रहा था। उन्होंने आगे कहा कि शख्स में नशे के सारे लक्षण साफ नजर आ रहे थे। इसके बाद उसे शराब या फिर ड्रग्स के प्रभाव में स्पीड से बहुत ज्यादा रफ्तार पर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

कुत्ते का क्या हुआ?
जब आदमी जेल में था तो कुत्ते की देखभाल करने के लिए शख्स के किसी परिचित को कहा गया। पुलिस ने कहा कि कुत्ते पर कोई आरोप नहीं है। उसे छोड़ दिया गया। हालांकि, सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के बाद लोग इस घटना को लेकर शख्स का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

एक यूजर ने कहा कि वो इतना नशे में था कि वो इतने नशे में था कि जीपीएस का इस्तेमाल नहीं कर सकता था इसलिए उसने बतौर गाइड कुत्ते को ले लिया। एक और यूजर ने लिखा कि काश मेरा कुत्ता गाड़ी चला पाता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+