नशे में धुत शख्स ने पुलिस के कुत्ते को बुरी तरह काटा, अस्पताल में भर्ती हुआ कुत्ता
ई घटनाएं सामने आती हैं, जिनमें कुत्ते ने किसी शख्स को काटा हो। लेकिन क्या आपने किसी इंसान द्वारा कुत्ते को काटे जाने की घटना के बारे में सुना है? जी हां! ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जिसमें एक शख्स ने कुत्ते को बुरी तरह से काट लिया।
NYT की खबर के मुताबिक अमेरिका के डेलावेयर राज्य का ये मामला है। यहां ट्रैफिक रूल तोड़ने पर पुलिस की टीम नशे में धुत एक इंसान का पीछा कर रही थी तभी एक शख्स ने ऐसा कुछ कर दिया कि पुलिसवाले भी हैरान रह गए।

ये वारदात 8 जुलाई की है। पुलिस शख्स को कार में बैठाने की कोशिश कर रही थी लेकिन वो मानने को तैयार ही नहीं था। इस बीच पुलिस ने अपने कुत्ते को आगे किया तो जमाल नाम के शख्स ने कुत्ते पर ही हमला बोल दिया।
पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात गिरफ्तारी से बचने के लिए नशे में धुत शख्स ने पुलिस के कुत्ते को कई बार काटा। अब पुलिस ने शख्स के खिलाफ बलपूर्वक गिरफ्तारी का विरोध, आपराधिक शरारत, शराब आचरण और जरूरी लाइसेंस न होने जैसे चार्जेस लगाए हैं।
बताते चलें कि जमाल नाम के शख्स ने K9 कुत्ते को कई बार अपने दांतों से काटा। इसके बाद कुत्ता बुरी तरह से जख्मी हो गया। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और घायल कुत्ते को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications