कुत्‍ते ने सिर पर पानी भरा ग्‍लास रखकर की रैंप वॉक प्रैक्टिस, बैलेंस बनाकर चलते डॉग का वीडियो देख आ जाएगा मजा

कुत्‍ते ने सिर पर पानी भरा ग्‍लास रखकर की रैंप वॉक प्रैक्टिस, ठुमकते डॉग का वीडियो देख आ जाएगा मज

नई दिल्‍ली, 25 जून: डॉग इंसान का सबसे करीबी दोस्‍त होता है। लोग अपने पालतू कुत्‍ते की अपने बच्‍चों जैसी देखभाल करते हैं और साथ ही अपने डॉग को तरह--तरह की ट्रेनिंग देते है और कुत्‍ते भी उनकी उम्‍मीदों पर खरे उतरते हैं। एक ऐसे हीकुत्‍ते का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुत्‍ते की कमाल देखकर आपके चेहरे पर मुस्‍कान आ जाएगी।

 डॉग ने सिर पर पानी से भरा ग्लास रखा हुआ है

डॉग ने सिर पर पानी से भरा ग्लास रखा हुआ है

दरअसल, इस वीडियो में डॉग को देखकर ऐसा लगा रहा है कि वो डॉग शो में रैंप वॉक करने की तैयारी में जुटा है। डॉग ने सिर पर पानी से भरा ग्लास रखा हुआ है और वो बैंलेस बनाते हुए आगे बढ़ रहा है।

 ठुमकते हुए धीरे-धीरे वॉक कर रहा

ठुमकते हुए धीरे-धीरे वॉक कर रहा

डॉग ऐसे ठुमकते हुए धीरे-धीरे वॉक कर रहा है जिसके आगे मॉडल तक फेल हो जाएं। ये कुत्‍ता सिर पर पानी का ग्‍लॉस रखकर धीरे-धीरे आगे कदम ऐसे बढ़ा रहा है कि उसके सिर पर पानी से भरे ग्लास बूंद भर भी पानी नहीं छलक रहा है।

आंखों से ग्लास पर लगाए रहा टकटकी

आंखों से ग्लास पर लगाए रहा टकटकी

मॉडल जैसे सिर पर किताब रखकर रैंप वॉक करती है वैसे ही ये डॉग सिर पर पानी भरा ग्लास रखकर वॉक कर रहा है। ग्लास गिरे नहीं इसके लिए ये डॉग उसे एक टक लगाए देखता आगे बढ़ रहा है।

इसके आगे मॉडल भी फेल है

सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और हर कुत्‍ते की हर कोई तारीफ कर रहा है। लोग इस डॉग को'वेल ट्रेन्ड डॉग बोल रहे हैं वहीं कुछ कह रहे इसके आगे मॉडल भी फेल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+