ये क्या! कुत्ते ने अंदर से लॉक की कार, फिर अचानक मालकिन को सूझी ये तरकीब

वायरल वीडियो में कुत्ता कार को अंदर से लॉक कर देता है। परिवार के लाख रिक्वेस्ट करने पर भी वो नहीं खोलता। लेकिन जब मालकिन दूसरा कुत्ता ले आती है तो कार के अंदर बैठा डॉग तुरंत लॉक खोल देता है।

Dog locks family out of car

कुत्ते पालने का शौक तो काफी लोगों को होता है। कुत्ता सबसे वफादार भी माना जाता है। घर में पहले ही एक कुत्ता हो और दूसरा आ जाए, तो घर में मौजूद डॉग से ये बर्दाश्त नहीं हो सकता। कई बार कु्त्तों की जलन साफ देखने को मिलती है। ऐसा ही कुछ वायरल हो एक वीडियो में भी देखने को मिल रहा है, जहां एक कुत्ते ने खुद को गाड़ी में बंद कर दिया और परिवार वाले सारे बाहर ही रह गए। जब सारे लोग गाड़ी के बाहर इकट्ठा हुए और गाड़ी नहीं खुली, तो पता चला कि कुत्ते ने अंदर से लॉक कर दी है। सबके लाख बोलने पर चिल्लाने पर भी कुत्ते ने गाड़ी का लॉक नहीं खोला। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

लाख बोलने पर भी नहीं खोला लॉक

लाख बोलने पर भी नहीं खोला लॉक

मामला यूएस-मैक्सिको बॉर्डर का है, जहां परिवार ने कुत्ते को अकेले गाड़ी में छोड़ दिया और उसने गाड़ी को अंदर से लॉक कर दिया। जब लोग गाड़ी के पास पहुंचे तो पता चला कि वो अंदर से लॉक है। कई कोशिशें की गईं, लोग खूब चिल्लाए लेकिन कुत्ते ने लॉक नहीं खोला।

मालकिन को सूझी ये तरकीब

मालकिन को सूझी ये तरकीब

'टाइम्स नाउ' की खबर के मुताबिक, इसके बाद कुत्ते की मालकिन को अहसास हुआ कि उसका डॉग दूसरे कुत्तों से बहुत जलता है। तो वो किसी और शख्स का कुत्ता उठा लाई। जब कार के अंदर बैठे कुत्ते ने अपनी मालकिन के हाथों में दूसरा कुत्ता देखा, तो उसने तुरंत कार का शीशा खोल दिया।

कुत्ते ने जलन के मारे खोला लॉक

कुत्ते ने जलन के मारे खोला लॉक

ये देखते ही सभी लोग खुशी के मारे चिल्लाने लगे। मालकिन भी ऐसा देखकर खुशी से फूले नहीं समायी। कुत्ते ने जलन के मारे जिस तरह से कार का शीशा खोला, वो वाकई में देखने लायक था। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बेहद वफादार होते हैं डॉग्स

बेहद वफादार होते हैं डॉग्स

कुत्तों द्वारा इस तरह का व्यवहार कोई नई बात नहीं है। अकसर पाले हुए कुत्ते घर में किसी दूसरे कुत्ते को देख नहीं सकते। कुत्ते बहुत ही वफादार होते हैं। सोशल मीडिया पर भी ऐसे कई वीडियोज वायरल होते हैं, जिनमें आप डॉग्स की क्यूटनेस पर फिदा होने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

Recommended Video

    Noida में Dog Lovers सावधान !, कुत्ते ने काटा तो मालिक को देना होगा जुर्माना | वनइंडिया हिंदी|*News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+