चलती बाइक से कुत्ते ने लगाई छलांग, दोगुनी रफ्तार में दौड़ते हुए बाइक को छोड़ा पीछे
नई दिल्ली, मई 06। इंसान का सबसे वफादार साथी कुत्ता होता है। आजकल लोग अपने पालतू कुत्तों के साथ खूब एन्जॉय करते हैं। कई लोग तो अपने पालतू कुत्तों को कार या फिर बाइक पर बाहर घुमाने ले जाते हैं, लेकिन ऐसे लोगों को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं होगा कि ऐसा करने से वो किस हद तक मुश्किल में फंस सकते हैं। अगर आप भी ऐसा कुछ करते हैं तो यह वीडियो आपको जरूर देख लेना चाहिए।

चलती बाइक से कूदा कुत्ता
इंटरनेट पर यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स अपने कुत्ते को बाइक पर घुमाने के लिए निकलता है, लेकिन उसे कुत्ते की कंपनी बहुत भारी पड़ जाती है। कुछ ऐसा ही इस शख्स के साथ हुआ, जब उसके कुत्ते ने तेज रफ्तार बाइक से छलांग लगा दी और डिवाइडर को पार कर कुत्ता दूसरी तरफ भाग गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि यह घटना अप्रैल महीने की ही है। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि बाइक की पेट्रोल की टंकी पर वो कुत्ता ट्रैवल कर रहा होता है, लेकिन अचानक से कुत्ते ने छलांग लगा दी। बाइक से छलांग लगाने के बाद कुत्ते के दौड़ने की रफ्तार बाइक से दोगुनी हो जाती है और देखते-देखते कुत्ता बाइक से काफी आगे निकल जाता है।

लोगों को पसंद आया वीडियो
इंटरनेट पर इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 7 सेकेंट के वीडियो को इंटरनेट पर हजारों व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि अभी यह पता नहीं चल सका कि यह वीडियो कहां का है, लेकिन इस वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications