स्टेज पर डांस के बीच आ गया कुत्ता, लेकिन नहीं रुकी डांसर , देखें खुश कर देने वाला Video
स्टेज पर डांसर डांस कर रही थी तभी वहां एक कुत्ता आ गया उसने डांसर के प्रर्दशन को बिगाड़ने की बहुत कोशिश की लेकिन उसने अपना डांस नहीं रोका।

सोशल मीडिया पर एक बिल्कुल नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक डांसर जब स्टेज पर डांस कर रही थी तभी वहां एक अवारा कुत्ता स्टेज पर चढ़ गया। स्टेज पर चढ़ते ही कुत्ता डांसर को परेशान करने लगा लेकिन डांसर ने अपना डांस नहीं रोका। इस छोटी सी क्लिप को टि्टर पर शेयर किया गया और थोड़ी ही देर में ये वीडियो वायरल हो गया। कुत्ते के स्टेज पर आने और उसके द्वारा डांसर को परेशान किए जाने के बाद भी डांसर पूरी तल्लीनता और भाव के साथ डांस करती है जिसे देखकर लोग हैरान है और डांसर की जमकर तारीफ कर रहे है। (नीचे वीडियो )

12 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है ये वीडियो
डांस परफार्मेंस के बीच कुत्ता आने के बावजूद डांसर ने बिना रुके जो डांस किया उसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। ट्विटर पर मंगलवार को Buitengebieden नाम के यूजर ने शेयर किया और कैप्शन में लिखा "कुत्ते ने सांस्कृतिक प्रस्तुति के मंच पर हमला किया।" पोस्ट को 12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 31,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

कुत्ते ऊपर चढ़ गया लेकिन डांसर करती रही डांस
58 सेकंड के वीडियो में कुत्ते को मंच पर सांस्कृतिक नृत्य प्रदर्शन में बाधा डालते हुए कुछ मनमोहक हरकतें करता है। डांस कर रही डांसर के ऊपर कुत्ता कभी दोनों पंजे रखकर चढ़ जाता है और तो कभी उसके झुकने पर उसे चूमने लगता है लेकिन कुत्ते की मनमोहक हरकतों ने डांसर विचलित नहीं होती है। वह अपने चेहरे पर उसी भाव और आत्मविश्वास के साथ नृत्य करती रही।

डांसर के संयम की हो रही तारीफ
इंटरनेट यूजर्स ने वीडियो को मनमोहक बताया, वहीं बहुत लोग डांसर के संयम की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा " यह काफी मनमोहक है और उसने इसे शालीनता और शिष्टता के साथ संभाला। दूसरे ने कहा, "शाबाश! वह चरित्र को सुधारने और न तोड़ने के लिए ढेर सारे श्रेय की हकदार हैं।"

सिली डॉग बस मस्ती का हिस्सा बनना चाहती थी
वहीं एक यूजर ने लिखा शो को क्रैश करने के बारे में बात करें। मैं डांसर को श्रेय देता हूं और सोचता हूं कि उसने प्रदर्शन को शानदार बनाया। एक और यूजर ने लिखा "उसने शो में सुधार करने और इसे जारी रखने के लिए अच्छा काम किया। सिली डॉग बस मस्ती का हिस्सा बनना चाहती थी।"
Dog invades stage of cultural presentation.. 😊 pic.twitter.com/eHhjM2VSaZ
— Buitengebieden (@buitengebieden) December 12, 2022












Click it and Unblock the Notifications