डॉक्टर ने PPE किट में 'हाय गर्मी' गाने पर किया धमाकेदार डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
मुंबई। कोरोना वायरस (कोविड-19) से जूझती दुनिया के लिए इस वक्त धरती पर डॉक्टर और नर्स (Healthcare Workers) ही भगवान का रूप हैं। इनकी निस्वार्थ सेवा के लिए इन्हें असली नायक कहा जा रहा है। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में डॉक्टर, नर्स सबसे आगे खड़े हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक डॉक्टर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें डॉक्टर को नोरा फतेही के गाने हाय गर्मी पर डांस करते हुए देखा जा सकता है।

मुंबई की डॉक्टर का है वीडियो
सबसे हैरानी की बात ये है कि डॉक्टर ने इतना धमाकेदार डांस पीपीई किट पहने हुए किया है। डॉक्टर ने 'राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस' के मौके पर अपने सहयोगियों को खुश करने के लिए डांस किया। ये वीडियो मुंबई की डॉक्टर रिचा नेगी का बताया जा रहा है। रिचा ने पीपीई किट पहनकर डांस किया है। उन्होंने डांस एकदम नोरा फतेही के अंदाज में किया है। उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।

पीपीई किट पहनकर किया डांस
डॉक्टर रिचा नेगी ने डांस का ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें वह 'स्ट्रीट डांसर 3डी' फिल्म के गाने 'गर्मी' पर डांस करती दिख रही हैं। यूजर्स रिचा की जमकर तारीफ कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने पीपीई किट पहने हुए इतना अच्छा डांस किया है। रिचा ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि हम इस गर्मी में भी मरीजों की सेवा करते हुए स्थिति की नकारात्मकता को अपने पास नहीं आने देंगे।

डॉक्टर्स की स्थिति पर मैच हो रहा गाना
रिचा ने कहा कि ये गाना उन्हें बहुत पसंद है। और अब डॉक्टर्स की स्थिति पर भी बिल्कुल मैच हो रहा है क्योंकि वो इतनी गर्मी में पीपीई किट पहनकर काम कर रहे हैं। रिचा ने अपने सहकर्मियों और सभी फ्रंटलाइन वर्क्स को डॉक्टर दिवस की बधाई दी है। उन्होंने लोगों से घर पर रहने का अनुरोध किया है और साथ ही कहा है कि जब हम अपने जीवन को खतरे में डालते हुए काम करते वक्त भी सकारात्मक रह सकते हैं तो आप भी बढ़ाए गए लॉकडाउन के समय में थोड़ा सकारात्मक तो रह ही सकते हैं।

क्या बोल रहे यूजर्स?
इस वीडियो को अब तक पांच लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग डॉक्टर रिचा नेगी के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'हीरो डॉक्टर कुछ भी कर सकते हैं। आपके मूव्स किलर हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हम काफी खुशनसीब हैं कि हमें आप जैसे योद्धा मिले हैं, जो हमारे लिए युद्ध लड़ रहे हैं, अपनी जान की परवाह किए बिना सकारात्मकता भी फैला रहे हैं। आप असली योद्धा हो, आपको सलाम'।
View this post on InstagramA post shared by Richa (@dr.richa.negi) on
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications