Video: क्या आप में है इस 12 साल की लड़की का मुक्का झेलने की ताकत, मिलिए दुनिया की सबसे ताकतवर लड़की से

सही समय पर हुई इव्निका की कठिन ट्रेनिंग ने उन्हें आज दुनिया की सबसे ताकतवर लड़की बना दिया है। इस 12 साल की लड़की के बाजुओं की ताकत देखकर आपकी रूह कांप उठेगी।

नई दिल्ली, 11 जनवरी। दोस्तों, इंसान को यूहीं इस ग्रह का सबसे ताकतवर प्राणी नहीं कहा जाता। सिर्फ इंसान के अंदर ही वह शक्ति है कि यदि वह ठान ले तो हर असंभव चीज को संभव बना सकता है, लेकिन इस असंभव चीज को हासिल करने में उसे समय पर उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। अगर सही समय पर उचित मार्गदर्शन के अभाव में एक इंसान अपनी क्षमताओं का भरपूर इस्तेमाल करने से वंचित रह सकता है।

मुख्य कहानी पर आने से पहले ये बातें आपको बताना इसलिए बेहद जरूरी था क्योंकि दुनिया ऐसे ही लाखों-करोड़ों बदकिस्मत लोगों से भरी पड़ी है, लेकिन जिस लड़की की हम आपको बात बताने जा रहे हैं, खुशकिस्मती से उसके साथ ऐसा नहीं हुआ और सही समय पर हुई उसकी सही ट्रेनिंग ने उसे आज दुनिया की सबसे ताकतवर लड़की बना दिया है। इस 12 साल की लड़की के बाजुओं की ताकत देखकर आपकी रूह कांप उठेगी।

3 साल की उम्र में शुरू कर दी थी बॉक्स बनने की ट्रेनिंग

3 साल की उम्र में शुरू कर दी थी बॉक्स बनने की ट्रेनिंग

इन मोहतरमा के बार में ज्यादा कुछ बताने से पहले आपसे इनका परिचय करवा देते है। ये हैं रूस की 12 वर्षीय इव्निका सदवाकास इनके हाथों में करिश्माई ताकत है। इव्निका सदवाकास बचपन से ही एक प्रोफेशनल मुक्केबाज बनना चाहती थी और इसके लिए 3 साल की उम्र से ही उन्हों कठिन परिश्रम करना शुरू कर दिया। इव्निका के पिता रुस्तम जो खुद एक प्रोफेशल बॉक्सिंग ट्रेनर हैं, ने बहुद जल्दी ही अपनी बेटी की क्षमताओं को पहचान लिया था और उसी के हिसाब से उनकी ट्रेनिंग शुरू की।

आज दुनिया की सबसे ताकतवर लड़की हैं इव्निका

आज दुनिया की सबसे ताकतवर लड़की हैं इव्निका

अपने सात भाई बहनों के साथ इव्निका की जबरदस्त ट्रेनिंग हुई। इस ट्रेनिंग का ही नतीजा है कि आज इव्निका दुनिया की सबसे शक्तिशाली लड़की बन गई हैं। इव्निका के हाथों का पावर दिखाने के लिए हम आपके लिए उनके कुछ वीडियोज लेकर आए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो इतने खतरनाक हैं कि आपकी रूह कांप उठेगी। एक वीडियो में इव्निका ने अपने हाथों से ही एक सूखे हुए पेड़ को चकनाचूर कर दिया। इससे आप उनकी शक्ति का अंदाजा लगा सकते हैं। वहीं एक अन्य वीडियो में इव्निका ने अपने घर के दरवाजे को पंच मार मारकर ही फाड़ दिया।

सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ती जा रही है इव्निका की प्रसिद्धि

सोशल मीडिया पर लगातार बढ़ती जा रही है इव्निका की प्रसिद्धि

इव्निका की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है। लोग उनकी इस स्किल के दीवाने हुए जा रहे हैं। इव्निका का एक यूट्यूब चैनल भी है जिसपर उनके कई वीडियो हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+