Cheapest Rocket Launch : 20 सेकेंड में 11 रॉकेट ! 4 साल पुरानी वीडियो, IFS अधिकारी बोले- NASA संस्थापक भारतीय
Cheapest Rocket Launch की वीडियो इंटरनेट पर फिर से वायरल हो रही है। Diwali से पहले पटाखे जलाने का ये असामान्य तरीका लोगों को चौंका रहा है। diwali Cheapest Rocket Launch video viral again ifs sushant nanda nasa founder
Cheapest Rocket Launch का असामान्य तरीका इंटरनेट यूजर्स को चौंका रहा है। वीडियो आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में शूट किया गया है। Diwali 2022 से ठीक पहले ये वीडियो एक बार फिर वायरल हो रही है। पटाखों को जलाने का ये तरीका असामान्य इसलिए है क्योंकि सिगरेट पीते हुए एक दुस्साहसी शख्स रॉकेट लॉन्च कर देता है। भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

ऐसी डेयरिंग जानलेवा भी हो सकती है
दीपावली में आतिशबाजी और पटाखों को जलाने के शौकीन लोगों के बीच एक पुरानी वीडियो वायरल हो रही है। इसमें एक आदमी पटाखे में लोकप्रिय रॉकेट को अनोखे अंदाज में जलाते देखा जा सकता है। इसे असामान्य तरीका इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि बिना अभ्यास के ऐसा करना जानलेवा भी हो सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल शॉर्ट वीडियो क्लिप को भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें एक व्यक्ति अपने होठों के बीच जलती हुई सिगरेट रखे देखा जा सकता है। इसी सिगरेट का उपयोग करते हुए शख्स ने कई रॉकेट लॉन्च कर दिए।

नासा के संस्थापक भारत से ही थे
IFS अधिकारी सुशांत नंदा इस वीडियो से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने मजाकिया लहजे में वीडियो कैप्शन लिख डाला। उन्होंने कहा, "नासा के संस्थापक निश्चित रूप से भारत से ही थे।" नंदा का वीडियो ट्वीट पलक झपकते ही वायरल हो गया। उनकी पोस्ट को 9.62 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। 22,000 से अधिक ट्विटर यूजर्स इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। बता दें कि NASA अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी का नाम है।

सिगरेट से 20 सेकेंड में 11 रॉकेट लॉन्च !
19 सेकेंड की इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी सड़क के बीच में खड़ा होकर अविश्वसनीय लेकिन दुस्साहसी हरकत कर रहा है। जैसे ही बाइकर्स उसके पास से गुजरे, वह आदमी अपने मुंह में सिगरेट लेकर एक के बाद एक कई रॉकेट जला डालता है। वायरल वीडियो के मुताबिक मात्र 20 सेकंड के अंतराल में एक नहीं लगभग 11 रॉकेट लॉन्च कर दिए गए। खास बात ये कि डेयरिंग शख्स को सिगरेट से रॉकेट जलाने के दौरान किसी तरह की चोट नहीं लगी। जलने कटने या किसी और इंजरी की बात भी सामने नहीं आई है।

एलन मस्क से मिलवाया जाना चाहिए
सिगरेट से रॉकेट जलाने की वीडियो पर कुछ इंटरनेट यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स भी किए। किसी ने इस डेयरिंग आदमी को "रॉकेटमैन" करार दिया तो एक अन्य ने सुझाव दिया कि इस शख्स को स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क से मिलवाया जाना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, "रॉकेट लॉन्चर की कोई जरूरत नहीं...इस आदमी को एक पोजीशन देनी चाहिए।"

नासा को शर्म आ सकती है
टिप्पणी में एक यूजर ने एलन मस्क- @elonmusk को टैग कर लिखा कि भारत के कुछ हिस्सों में रॉकेट इस तरह के रॉकेट लॉन्च किए जाते हैं, ये दुनिया का सबसे सस्ता रॉकेट लॉन्च है उम्मीद है एलन मस्क भी ये वीडियो देखेंगे! एक अन्य यूजर ने मजाक में कमेंट किया, "रॉकेट गेम में इस भारतीय को देखने के बाद, नासा को शर्म आ सकती है।" सिगरेट से रॉकेट जलाने की वीडियो पर एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो 2018 का है। पिछली रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में शूट किया गया था। अब दीपावली 2022 से ठीक पहले ये वीडियो वायरल हो रही है।
नीचे देखें सिगरेट से रॉकेट लॉन्च वाली Viral VIDEO---
लेडी स्पाइडरमैन की डेयरिंग !
गौरतलब है कि सोशल मीडिया के दौर में कई वीडियो जंगल में आग की मानिंद फैलती हैं। ऐसी ही एक और वायरल वीडियो में महिला की खिड़की-सफाई के दौरान साहसी हरकत करते देखा गया था। वायरल वीडियो क्लिप में महिला को अपने फ्लैट की खिड़की से लटक कर खतरनाक अंदाज में खड़ा बाहर कपड़े से कांच का पैनल पोंछते हुए देखा जा सकता है। बिना किसी सहारे के खिड़की के पैनल के किनारे पर खड़ी महिला को देखकर लोगों ने कहा था कि इसके अंदर स्पाइडरमैन की आत्मा घुस आई है। महिला वाला वीडियो इस साल फरवरी में पहली बार वायरल हुआ था। खबरों के मुताबिक यह गाजियाबाद की एक सोसायटी में रहने वाली महिला हैं।












Click it and Unblock the Notifications