बाल-बाल बची समुद्र में डाइव कर रही लड़की, व्हेल ने सिर में मारी टक्कर, यूं बची जान
नई दिल्ली, 10 जनवरी: समुद्री दुनिया बेहद ही रोचक है। इस रहस्य भरी और खूबसूरत दुनिया को देखने के लिए लोग हमेशा उत्सुक रहते हैं। डाइवर अक्सर समुद्र को एक्सप्लोर करने के लिए कई मीटर कर गहराई तक चले जाते हैं। लेकिन कई बार उन्हें अपने इस रोमांचकारी अनुभव के दौरान डरा देने वाली घटनाओं का भी सामना करना पड़ता है। ऐसा ही हादसा एक गोताखोर और उसकी गर्लफ्रेंड के साथ हुआ। जब उनके सामने एक व्हाइट व्हेल आ गई।

व्हेल बोट टूर के दौरान बेबी व्हेल ने टकरा गई लड़की
27 वर्षीय मिच ब्राउन और उनकी 24 वर्षीय प्रेमिका याना जियान को उस समय डरा देना वाली इस घटना का सामना करना पड़ा, जब वे पिछले साल टाहिति में व्हेल बोट टूर के दौरान बेबी व्हेल ने टकरा गए। 2 सप्ताह की बेबी व्हेल याना के साथ अचनाक से तैरनी लगी। अपने विशाल आकार और पानी में तैरने की गति ने याना को व्हेल के बेहद ही करीब पहुंचा दिया। याना लगभग उससे टकराने ही वाली थी।

याना के सिर के पास पहुंची बेबी व्हेल
पिछले सितंबर में मिच ब्राउन और याना मूरिया में व्हेल-स्पॉटिंग बोट टूर के लिए यहां पहुंचे थे। फ़ोटोग्राफर मिच ने कहा कि वह और याना पानी के ऊपर तैर रहे थे। तभी हमने एक बड़ी व्हेल देखी, जो नीचे आराम से तैर रही थी। लेकिन व्हेल का बच्चा हमारे पास आ पहुंचा। बेबी व्हेल इतनी करीब आ गई कि, उसका मुंह याना के सिर से टकराने वाला था। घबराई याना को उस दौरान कुछ भी समझ नहीं आया कि कैसे प्रतिक्रिया दूं।

यूं बची जान
तभी याना ने फैसला किया कि वे पैरों की बजाय हाथ से तैरना शुरू करें, तभी वे व्हेल से दूर जा सकती हैं। अगर वह पैरों से तैरती तो उनकी टक्कर व्हेल से हो जाती। जिससे उनके जीवन को खतरा हो सकता था। बेबी व्हेल से घबराई याना ने नीचे की ओर डाइव लगाने का इरादा बदल वापस पानी की सतह पर जाने का फैसला किया। वापस उपर आई याना बाल-बाल व्हेल की शिकार होने से बचीं। बेबी व्हेल काफी देर तक तैरने के बाद वह वापस तलहटी में चली गई।

बाल बाल बची याना
अमेरिका के हवाई के रहने वाले मिच ने कहा, व्हेल पहले हमारे लगभग करीब थी, लेकिन उनके पास दिशा समझने का सेंस होता है। जिससे वो मुझसे तो दूर हो गई, लेकिन वह याना के सेंस नहीं कर पाई। जिसके चलते वह याना के बेहद ही करीब पहुंच गई। याना करीब-करीब उसके अंदर सामने वाली थी। जिसके बाद मुझे एहसास हुआ है कि, मुझे एक नया जीवन मिला है। याना एप्पल स्टोर में काम करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications