...वो अमर ब्रह्मांडीय पक्षी, एक झलक की सालभर प्रतीक्षा करते हैं भारतीय, AI Pics में दिखेगा रीयल 'पंख उत्सव'
भारत के प्रसिद्ध पंख मेला को एआई आर्टिस्ट ने अपनी तस्वीरों के जरिए दिखाने की कोशिश की है, जो वास्तविकता के बेहद करीब है।

Indian Roller Bird fair AI pics: भारत में नीलकंठ पक्षी का दर्शन भगवान के देखने जैसा माना जाता है। जहां खास पक्षी का दर्शन होता है वहां पूजापाठ के साथ विशेष उत्सव मनाया जाता है। दशहरा या दुर्गा पूजा के त्योहारों के अवसर पर इसे पकड़ा एवं छोड़ा जाता है। नीलकंठ ओडिशा, कर्नाटक और तेलंगाना के राजकीय पक्षी है। भारत में इस खास पक्षी के दर्शन को शुभ माना जाता है। इस पक्षी से जुड़ी मान्यता को लेकर आयोजित होने वाले पंख मेले की एक आर्टिस्टिस्ट ने खूबसूरत एआई तस्वीरें शेयर की हैं। जो वास्तविकता के बेहद करीब हैं।

AI तस्वीरों में 'नीलकंठ मेला'
मुंबई के एक एआई आर्टिस्ट प्रतीक अरोड़ा ने पंख मेला की कल्पना अपनी तस्वीरों के जरिए साकार की है। आर्टिस्ट की तस्वीरों में भारतीयों को प्रसिद्ध भारतीय रोलर बर्ड को लेकर एक उत्सव की तस्वीरें साझा की गई हैं। आर्टिस्ट प्रतीक ने यह दिखाने के लिए एआई-आधारित पोट्रेट बनाए कि देसी लोग 'पंख मेला' के लिए तैयार होने पर कैसे दिखेंगे।

गजब की AI तकनीकी
साइंस अब में उस लेवल पर पहुंच चुका है, जसमें एक नई दुनिया क्रिएट करने की क्षमता है। ये वो दुनिया होगी सारे काम बिना इंसानों के किए जा सकेंगे लेकिन जरूरत इंसानों की नहीं होगी। इंसानों की दुनिया से ये कई कदम आगे होगी। इंसान जिस विषय में अब तक सोच तक हीं सके हैं उसके परिणाम यहां उपलब्ध होंगे। ये दावा साइंटिस्ट जिस दम पर कर रहे हैं वो है एआई तकनीकी।

नीलपंख उत्सव की तस्वीरें
आर्टिस्ट ने नीलपंख को लेकर कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें नीलकंठ की तस्वीरों वाली टोपी पहने एक पुरुष से लेकर पालपित्त के पंख धारण करने वाली महिला की तस्वारें देखी जा सकती हैं। बता दें कि इंडियन रोलर बर्ड या इंडियन ब्लू जे एक विशेष पक्षी है, जिसकी एक झलक पाने के लिए लोग इंतजार करते हैं। भारत में इसे नीलकंठ या पालपित्त के नाम से जाना जाता है।

भारत में पंख मेला
पंख मेला अमर ब्रह्मांडीय पक्षी नीलपंख का उत्सव है। इसे भारत में हर वर्ष गर्मियों के सीजन में मनाया जाता है। जहां भी नीलपंख देखा जाता है, वहीं उस वर्ष पंख मेला आयोजित किया जाता है। भारत में इस प्राचान परंपरा को लेकर कई प्रबल मान्यताएं और लोककथाएं भी प्रचलित हैं।

कैसा दिखता है नीलकंठ
नीले रंग के पंखों वाला ये पक्षी 26-27 सेंटीमीटर लम्बा है। इसकी बनावट यूरोपीय रोलर पक्षी से मिलती है। यूरोपियन रोलर के आगे भाग नीला होता है, जबकि भारतीय रोलर (नीलकंठ) का अगला भाग भूरा होता है। सिर का ऊपरी हिस्सा और पिछला हिस्सा नीला होता हैं। इसकी गर्दन और गले सफेद धारियों के साथ बैगनी रंग की होती है। आमतौर पर इसकी तीन प्रजातियां होती हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications