Delhi Metro: कोल्ड ड्रिंक या शराब? दिल्ली मेट्रो में नशे में शख्स! प्रोफेसर की पोस्ट से मचा बवाल
Delhi Metro News: राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो अक्सर विवादों में रहती है। आज दिन झगड़े और रील्स ने मेट्रो का माहौल खराब कर दिया है। इस बीच दिल्ली मेट्रो में एक बार चर्चाओं में हैं, जिसने यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दरअसल, दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) की एक प्रोफेसर ने एक यात्री को मेट्रो कोच के अंदर कोल्ड ड्रिंक की बोतल से कथित रूप से शराब पीते हुए देखा, जिसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी चिंता साझा की। यह पोस्ट अब वायरल हो चुका है और इस पर तीखी बहस छिड़ गई है।

कोल्ड ड्रिंक की बोतल में शराब? पोस्ट से मचा बवाल
दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. कविता ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट में लिखा कि उन्होंने एक व्यक्ति को सुबह करीब 9:20 बजे चांदनी चौक स्टेशन के पास, मेट्रो में 'थम्सअप' की बोतल से पीते हुए देखा। पहली नजर में वह कोल्ड ड्रिंक जैसा लग रहा था, लेकिन पास बैठने पर तीखी गंध से उन्हें लगा कि यह शराब हो सकती है।
डॉ. कविता ने आगे लिखा, "उसके बगल में बैठी एक लड़की काफी असहज दिख रही थी। इस तरह की स्थिति में, मेट्रो में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठते हैं। इतना सख्त सुरक्षा जांच होने के बाद भी क्या कोई नशे में कैसे यात्रा कर सकता है?"

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं
इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर लोगों को दो भागों में बांट दिया। कुछ यूजर्स ने डॉ. कविता की चिंता को वाजिब बताया और यात्रियों को सुरक्षा हेल्पलाइन का उपयोग करने की सलाह दी। एक यूजर ने लिखा, "हर कोच में हेल्पलाइन नंबर होता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से बेहतर है कि तुरंत अधिकारियों को सूचित किया जाए।"
वहीं, कुछ लोगों ने 'धारणा' के आधार पर आरोप लगाने पर आपत्ति जताई। एक यूजर ने लिखा, "अगर वह वास्तव में शराब नहीं पी रहा था तो? यह मान लेना सही नहीं कि गंध ही प्रमाण है। अगर किसी ने तुरंत रिपोर्ट किया होता, तो स्थिति की पुष्टि हो पाती।"
फॉलो-अप में प्रोफसर ने दी सफाई
विवाद बढ़ने के बाद डॉ. कविता ने एक फॉलो-अप नोट में स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति को निशाना बनाना नहीं था, बल्कि एक सामाजिक संदेश देना था। उन्होंने लिखा- "लोगों को, चाहे वे किसी भी लिंग के हों, सार्वजनिक स्थानों पर निषिद्ध गतिविधियों से बचना चाहिए। मेट्रो जैसे साझा स्थानों में हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह दूसरों के प्रति संवेदनशील रहे।"
क्या कहती है मेट्रो प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था?
दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की एंट्री से पहले CISF द्वारा सुरक्षा जांच की जाती है और किसी भी तरल पदार्थ को ले जाने पर स्पष्ट दिशा-निर्देश हैं। हालांकि, कोल्ड ड्रिंक की बोतल में शराब जैसे चालाक उपायों को पकड़ना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications