दिल्ली पुलिस का Poonam Pandey अंदाज! लोगों को ऐसे दी सुरक्षित रहने की सलाह, वायरल हो गया ट्वीट

दिल्ली पुलिस अकसर सड़क सरक्षा संदेश अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिये भी देती रहती है। मगर हाल ही में पुलिस ने पूनम पांडे की फर्जी मौत की अफवाह का फायदा उठाकर एक ऐसा मैसेज दिया, जिसकी अब चर्चा जोरों शोरों से हो रही है।

दिल्ली पुलिस ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि तुम.. हां तुम। तुम अंडरटेकर, मिहिर विरानी या स्पेशल केस नहीं हो। जो दोबारा जिंदा हो जाओगे। इसलिए हमेशा हेलमेट पहनो, सीट बेल्ट लगाया करो।

Delhi police

अब आप सोच रहे होंगे कि ये सब नाम क्यों लिए गए हैं। तो आपको बता दें कि अंडरटेकर जिनका असली नाम मार्क विलियम कैलावे है, एक पेशेवर पहलवान है, जो अपने कैरेक्टर को कई बार मारने और फिर जिंदा लौट आने के लिए मशहूर है। अब दूसरा नाम है मिहिर विरानी, ये एक डेली सोप, जो सास भी कभी बहू थी का एक पात्र है। ये कई बार मौत का अनुभव कर वापस लौट आया है।

अब तीसरा स्पेशल केस है पूनम पांडे। जो बीते दिनों सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अपनी मौत का नाटक करने के लिए जबरदस्त ट्रेंड कर रही है। पोस्ट यूजर्स को बेहद फनी लग रहा है औऱ दिल्ली पुलिस के इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि और आप पूनम पांडे नहीं हैं। एक ने कहा कि ये स्पेशल केस पूनम पांडे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+