VIDEO: बिना हेलमेट के सड़क पर स्कूटी भगाती दिखी दुल्हनिया, दिल्ली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Viral video: आजकल सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियोज बनाने में लोग एक दूससे से कॉम्पीटीशन खेल रहे हैं। कोई भी किसी से पीछे नहीं रहना चाहता। इस कड़ी में एक युवती का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो सड़क पर रील्स बनाती दिख रही है।
कई बार रील्स बनाने के चक्कर में लोग गंभीर हादसों का भी शिकार हो जाते हैं। लेकिन इससे दूसरे कुछ सीख नहीं लेते। वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है, जिसमें एक युवती शादी के ड्रेस में स्कूटी चलाती नजर आ रही है।

वायरल हो रहा वीडियो दिल्ली के कीर्तिनगर का है, जहां एक लड़की शादी की ड्रेस में स्कूटी चलाती दिख रही है। लड़के ने सिर पर हेलमेट तक नहीं लगाया हुआ। बस फर्राटेदार स्पीट के साथ वो सड़क पर स्कूटी भगाती दिख रही है। वीडियो सामने आते ही दिल्ली पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया।
वायरल वीडियो में फिल्मी गाने भी बजते दिख रहे हैं। जिसमें युवती ने न तो हेलमेट लगाया हुआ है और न ही उसकी स्पीड नॉर्मल है। ऐसे में अपने साथ-साथ वो लोगों की जान से भी खिलवाड़ करती दिखी। इस वीडियो के वायरल होते ही दिल्ली पुलिस हरकत में आई और युवती के घर चालान भेज दिया।
देखें वीडियो...
जांच में पता चला कि बिना हेलमेट लगाए सड़क पर स्कूटी चला रही युवती के पास लाइसेंस भी नहीं है। ऐसे में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के आरोप में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने उसका 6000 रुपये का चालान कर वाहन मालिक के पते पर भेज दिया। दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो को ट्वीट के जरिये मजेदार अंदाज में पोस्ट भी किया है।
Recommended Video
पुलिस ने वीडियो शेयर कर लोगों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने की सलाह दी। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों को सावधानी से वाहन चलाने को भी कहा। पुलिस ने कहा कि इस तरह लापरवाही से वाहन चलाना सरासर बेवकूफी है।












Click it and Unblock the Notifications