Delhi Metro: महिला ने लड़के को जड़ा जोरदार थप्पड़, भड़के यूजर्स ने कहा- 'अगर लड़का थप्पड़ मारता तो...'

Delhi Metro fight video: लगता है दिल्ली मेट्रो अब रील्स और लड़ाई-झगड़े का अड्डा बनता जा रहा है। बीते दिनों दिल्ली मेट्रो में लड़ाई झगड़ों के वीडियोज खूब सामने आ रहे हैं। अब ऐसा ही एक और वीडियो चर्चा में है।

कभी सीट को लेकर विवाद तो कभी टी शर्ट जैसी मामूली बात को लेकर झगड़ा। लोग अकसर जबरदस्ती खुद को लड़ाई में उलझा देते हैं। अब दिल्ली मेट्रो में एक लड़का और लड़की आपस में लड़ते दिख रहे हैं।

Delhi metro

पहले लड़के पर चिल्लाई और फिर...
महिला शख्स पर चिल्लाती नजर आ रही है, जिसका वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। कई लोगों का अनुमान है कि दोनों एक दूसरे को जानते होंगे। तो कई लोगों ने इस चक्कर में बीच बचाव करने या फिर मामले को सुलटाने की कोशिश नहीं की। यात्रियों ने इस लड़ाई में घुसने की बजाय इसे दूर से देखने का ऑप्शन चुना।

लोगों ने घटना को किया नजरअंदाज
@Gharkekalesh नाम के ट्विटर यूजर ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक महिला पहले तो शख्स पर चिल्लाती है और फिर बाद में उसे थप्पड़ जड़ने शुरू कर देती है। झगड़े का कारण पता नहीं लग सका। लेकिन ऐसा लग रहा था कि महिला शख्स की किसी बात को मानने को तैयार नहीं है। हैरानी की बात है कि लोगों ने इस झगड़े में पड़ना सही नहीं समझा और इससे परहेज करते हुए पूरी घटना को नजरअंदाज करने का फैसला लिया।

Recommended Video

    Delhi Metro: महिला ने लड़के को जड़ा जोरदार थप्पड़, भड़के यूजर्स ने कहा- 'अगर लड़का थप्पड़ मारता तो

    'लगता है ये पर्सनल मेटर है'
    जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, लोग इसपर जमकर रिएक्शन देने लगे। एक यूजर ने कहा कि लगता है ये उनका पर्सनल मेटर है। शायद वे एक दूसरे को जानते होंगे। ये अजनबी नहीं हैं। एक और यूजर ने किसी के बीच में ना बोलने पर चिंता जाहिर की है। उसने कहा कि सच में किसी को इस बात की परवाह नहीं है। हम किस दुनिया में रह रहे हैं।

    अगर यही थप्पड़ लड़की को पड़ा होता...
    एक और यूजर ने कहा कि लोगों को फर्क ही नहीं पड़ा क्या चल रहा है। अगर यही थप्पड़ लड़के ने लड़की को मारा होता तो लोगों का रिएक्शन कुछ अलग ही होता। सारी पब्लिक भिड़ जाती।

    वायरल हुआ था पुरुषों का वीडियो
    हाल ही में दिल्ली मेट्रो से लड़ाई का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। पुरुषों के बीच तीखी नोंकझोंक ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को भी इसपर प्रतिक्रिया देनी पड़ी। इसके बाद डीएमआरसी ने यात्रियों को जिम्मेदार व्यवहार दिखाने का आग्रह किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि यात्री मेट्रो में यात्रा करते वक्त जिम्मेदारी से व्यवहार करें।

    यहां देखें वीडियो...

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+