Delhi Metro: इत्मिनान से बैठकर लड़ता दिखा शख्स, मेट्रो में पहले नहीं देखी होगी ऐसी लड़ाई
Delhi Metro Video: दिल्ली मेट्रो में अकसर बवाल या फिर लड़ाई के क्लिप्स वायरल हो ही जाते हैं। इस तरह की हरकतों से पास यात्रा कर रहे लोगों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ता है। हाल ही में एक बार फिर दिल्ली मेट्रो का एक क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो लोग ऐसे लड़ रहे हैं, जिसे देखने के बाद आसपास के लोग भी हैरान रह गए।
क्लिप में दो लोग एक दूसरे के पास बैठे नजर आ रहे हैं। इनमें से एक शख्स दोनों पैरों को ऊपर रखकर मैट्रो कीसीट पर बैठा है। उसे ऐसा बैठकर देख पास वाले को ऐतराज हुआ तो उसने उसे अच्छे से बैठने को कहा।

इतना सुनकर उस शख्स को अच्छा नहीं लगा और वो उससे जमकर बहस करने लगा। सामने वाला शख्स भी बहस करने लगा। मगर ये बहस और मामलों की तरह तीखी नहीं दिखाई दी। ऐसा लग रहा था दोनों ही काफी इत्मिनान से बहस कर रहे हों। ये देखने के बाद आसपास के लोग भी हैरान रह गए।
एक शख्स मेट्रो की सीट पर पांव ऊपर किए बड़े ही इत्मिनान के साथ लड़ रहा है। दूसरा शख्स कहता है कि मैंने कुछ नहीं कहा, तेरे कान ही बज रहे हैं। तबी वो कहता है कि मेरे कान नहीं बल्कि तेरा मुंह बज रहा है। इसके बाद पहला शख्स कहता है कि सही से बैठ जा। फिर वो कहता है कि मैं क्यों सुनूं तुम्हारी, तुम क्या कहीं के प्रधान लगते हो?
इसके बाद वीडियो में सुनाई पड़ता है कि एक शख्स कहता है- गधे का बच्चा, फिर दूसरा जवाब देता है कि तू होगा गधे का बच्चा। इतना सुनकर एक सीआईएसएफ का कर्मचारी वहां आता दिखता है और फिर क्लिप वहीं पर खत्म हो जाता है। बता दें कि दिल्ली मेट्रो की इस बहस को लोग क्यूट बता रहे हैं।
एक यूजर ने कहा कि इस तरह की बहस मैंने पहले कहीं नहीं देखी।
Kalesh b/w Two Guys inside Delhi Metro over one Guy was not Sitting properly and other guy have problem with it
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 18, 2024
pic.twitter.com/Oi1BtNrFtP












Click it and Unblock the Notifications