अगला स्टेशन आनंद विहार... मेट्रो में जबरदस्त मिमिक्री करता दिखा शख्स, लोग बोले- शानदार!

वायरल वीडियो में कृष्णांश नाम का एक शख्स दिल्ली मेट्रो के कम्युनिकेटर्स की मिमिक्री कर रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Credit: Krishnansh Sharma/Instagram

Delhi Metro Video: भीड़भाड़ वाले शहर दिल्ली में मेट्रो ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को काफी आसान कर दिया है। वक्त बदलने के साथ मेट्रो में भी काफी बदलाव हुए हैं। लेकिन एक चीज जो हमेशा एक जैसी ही रही, वो है मेट्रो में स्टेशन बताने वाली आवाज।

शम्मी नारंग और रिनी साइमन खन्ना की ये आवाजें अब आदत सी बन गई हैं। कई बार लोग इन आवाज की मिमिक्री करते भी दिखते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़का मेट्रो में सुनाई पड़ने वाली आवाज की नकल करता दिख रहा है। (वीडियो-नीचे)

कृष्णांश शर्मा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां उन्हें दिल्ली मेट्रो में अनाउंसमेंट्स की मिमिक्री करते देखा जा सकता है। रील में वो खाली मेट्रो कोट में बैठे दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद पास बैठे शख्स के दोस्त उसकी जमकर तारीफ करने लगते हैं।

वीडियो पर आई कमेंट्स की बाढ़
इस शानदार मिमिक्री की क्लिप को 5 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया है। इसके साथ ही 30 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। कई लोगों ने शख्स की आवाज की जमकर तारीफ की और कईयों ने उसे इसे जारी रखने को कहा। देखते ही देखते क्लिप पर कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई। एक यूजर ने मजाक करते हुए कहा कि इस आवाज को सुनने पर वो गलती से आईएसबीटी स्टेशन पर उतर गया था।

यहां देखें वीडियो...

पहले भी वायरल हुआ था वीडियो
कई लोगों ने शख्स को सुझाव दिया कि उसे भीड़भाड़ वाले मेट्रो पर परफॉर्म करते हुए रिएक्शन वीडियो बनाना चाहिए। इससे पहले भी शख्स ने इस तरह की एक रील को पोस्ट किया था, जहां वो मेट्रो कोच के अंदर शम्मी नारंग की आवाज की नकल कर रहा था। वीडियो ने कई लोगों का ध्यान खींचा। वीडियो इतना वायरल हुआ कि खुद नारंग इससे प्रभावित हुए। इसके बाद उन्होंने कृष्णां को अपने स्टूडियो में आने का भी निमंत्रण दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+