भरी मेट्रो में लड़के ने गाया 'सांसों की माला', मंत्रमुग्ध होकर बोले लोग- 'बड़े दिनों बाद कुछ अच्छा दिखा'

Delhi metro video: दिल्ली मेट्रो पिछले कई दिनों से जबरदस्त चर्चा में बना हुआ है। कभी डांस वीडियो तो कभी अजीबोगरीब कपड़े पहनकर लोग मेट्रो में सफर करते हैं। ऐसे में साथी यात्रियों को भी इससे काफी परेशानी होती है। हालांकि, अब दिल्ली मेट्रो के नए वीडियो में कुछ और ही नजर आ रहा है।

मंत्रमुग्ध हुए लोग
हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट @sachkadwahai पर कुछ दिनों पहले एक वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसमें एक युवक को गाना गाते देखा गया था। लड़के का गाना इतना शानदार है कि लोग इसे सुनकर तारीफ करने से खुद को रोक नहीं सके। कई लोग बैकग्राउंड से तालियां बजा रहे हैं तो कई लोग इतने मंत्रमुग्ध हो गए कि वे इस गाने और लड़के की आवाज में खो ही गए।

Delhi metro

शानदार आवाज में गाया गाना
मेट्रो में लड़का जिस कोच में गाना गा रहा है, वहां काफी भीड़भाड़ है। युवक का एक साथी गिटार बजा रहा है और वो अपनी शानदार आवाज से सुर पे सुर मिला रहा है। युवक की सुरीली आवाज के लोग भी कायल हो रहे हैं। सामने बैठा कपल भी इस गाने का आनंद लेता दिख रहा है।

यहां देखें वीडियो...

वायरल हुआ वीडियो
बताते चलें कि मेट्रो में अपनी शानदार आवाज से लोगों का दिन बनाने वाले इस लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि बड़े लंबे समय के बाद मेट्रो में कुछ अच्छा देखने को मिला। एक ने कहा कि लड़का काफी अच्छा गाना गाता है। एक ने कहा कि ऐसे आर्टिस्टों का मजाक उड़ाने की बजाय उन्हें सपोर्ट करना चाहिए और आगे बढ़ाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+