'मैं कांप रहा था....' Delhi Metro में 16 साल के लड़के का खौफनाक सफर! लोगों के साथ बयां की आपबीती
दिल्ली मेट्रो के आए दिन वीडियोज वायरल होते रहते हैं। कई बार लोग रील्स बनाते हैं तो कई बार अजीबोगरीब हरकतें करते नजर आ ही जाते हैं। मगर हाल ही में एक लड़के के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उसने जब अपनी आपबीती लोगों के साथ शेयर की तो सबका खून खौल उठा।
लड़के ने अपनी दुख भरी दास्तां बयां करते हुए बताया कि उसके साथ मेट्रो में गंदी हरकत हुई। ऐसा उसी के साथ यात्रा कर रहे एक शख्स ने किया। भव्य नाम के अकाउंट से सोशल मीडिया पर कहा कि जब वो राजीव चौक स्टेशन पर चढ़ा था तो उसके साथ एक यात्री ने गंदी हरकत की।

लड़के ने कहा कि उसके साथ जब ये घटना हुई तो वो काफी डर गया था। अब उसने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट शेयर किया है, वो तेजी से वायरल हो रहा है। लड़के ने दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि मेरा अभी दिल्ली मेट्रो राजीव चौक स्टेशन पर शोषण हुआ है। मैं 16 साल का लड़का हूं और मेट्रो में अकेले यात्रा कर रहा था। मेरी ओरिजनल पोस्ट रेडिट पर है मगर लोगों ने मुझे यहां पोस्ट करने और दिल्ली पुलिस को टैग करने को कहा, इसलिये मैं ये कर रहा हूं।
लड़के का पोस्ट देख लोग भी बुरी तरह से भड़क उठे। ऐसे दिन दहाड़े किसी के भी साथ इस तरह की हरकत को यूजर्स ने शर्मनाक बताया। एक यूजर ने कहा कि ये काफी अच्छा है कि तुमने इस बारे में खुलकर बात की। एक ने कहा कि अपने मां-बाप को बताओ और गंभीर कार्रवाई करवाओ। ऐसे लोग छूटने नहीं चाहिए।
एक ने कहा कि आपके पास सारी ताकत है। बहादुरी से काम करने और मदद मांगने के लिए। ऐसे में आपको आगे आकर हिम्मत जुटानी होगी। लड़के ने आगे जानकारी देते हुए लोगों को ये भी बताया कि शख्स ने उसे कसकर पकड़ने की कोशिश की मगर उसने जैसे तैसे हिम्मत जुटाते हुए उसके बाल खींचे और उसके साथ तस्वीर क्लिक कर ली।












Click it and Unblock the Notifications