इस राष्ट्रपति के 35000 महिलाओं से थे संबंध, 638 बार हत्या की कोशिश, हर बार बचने में कामयाब
Fidel Castro News: क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रों के दोस्तों और सहयोगियों के अनुसार, फिदेल कास्त्रो 35,000 से अधिक महिलाओं के साथ संबंध बनाए थे। उनको मारने की 600 से अधिक बार कोशिश की गई थी।

Fidel Castro: कैरेबियाई सागर स्थित एक द्वीपीय देश है क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति के बारे में जो खुलासे हुए थे वह बेहद हैरान करने वाले थे। जी हां हम बात कर रहे क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ( Fidel Castro) के बारे में जिनके बारे में खुलासा हुआ था कि उन्होंने 35000 महिलाओं से संबंध बनाए थे। समाचार पत्र न्यूयॉर्क पोस्ट ने एक अधिकारी के हवाले से कहा था कि फिदेल कास्त्रो (Fidel Castro) रोजाना दिन में करीब दो महिलाओं के साथ संबंध बनाते थे। यह सिलसिला करीब 40 से भी ज्यादा समय तक चला था।
फिदेल कास्त्रो को अमेरिका मानता था अय्याश राष्ट्रपति
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिदेल कास्त्रों (Fidel Castro) को अय्याश किस्म के राष्ट्रपति थे जो कि रोजाना अपने बिस्तर पर दो औरतों या लड़कियों के साथ संबंध बनाते थे। इतना ही नहीं यह सिलसिला लगभग 40 साल तक चलता रहा जिसके बाद उन औरतों की कुल संख्या 35000 के पार चली गई। शराब और सिगरेट भी प्रमुख शौकों में एक था।
फिदेल कास्त्रों को 638 बार मारने की कोशिश हुई
अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA द्वारा फिदेल कास्त्रो को 638 बार मारने की कोशिश हुई लेकिन वह हर बार बचते रहे। फिदेल कास्त्रो (Fidel Castro) ने क्यूबा पर 47 साल तक शासन किया। फिदेल कास्त्रो अमेरिका को अपना कट्टर दुश्मन मानते थे और हर बार माकुल जवाब दने की कोशिश करते थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक बार तो CIA ने एक महिला को फिदेल कास्त्रों की हत्या करने के लिए भेजा था लेकिन फिदेल कास्त्रों ने उसकी संदिग्ध गतिविधियों को पहचान लिया और फिर उससे राज उगलवा लिया। बाद में यह महिला फिदेल कास्त्रो से प्यार कर बैठी।
फिदेल कास्त्रों की पत्नियों पर विवाद
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिदेल कास्त्रो (Fidel Kastro) की एक ही पत्नी मानी जाती है जिसका नाम मायर्टा डिएज बैलार्ट था, पर कुछ सालों में ही दोनों के बीच तलाक हो गया था। कई लोगों का कहना था कि फिदेल कास्त्रो की 3 पत्नियां थीं और कुल 8 बच्चे थे मगर 1993 के वैनिटी फेयर मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में जब कास्त्रो से पूछा गया कि उनके कितने बच्चे हैं तो उन्होंने कहा था कि उनका पूरा कबीला है। फिदेल की मौत साल 2016 में हुई थी।
कौन थे फिदेल कास्त्रो (Who Was Fidel Castro)
फिदेल कास्त्रो (Fidel Kastro) का जन्म 13 अगस्त 1926 को हुआ था। उन्होंने फरवरी 1959 से लेकर दिसंबर 1976 तक क्यूबा के प्रधानमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली फिर 1976 से 2008 तक राष्ट्रपति के रूप में काम किया। 2016 में उनका निधन हो गया।












Click it and Unblock the Notifications