जब मगरमच्छ ने अपने जबड़े में जकड़ ली नन्हें हाथी की सूंड, वीडियो हुआ वायरल

तालाब में शिकार के लिए घात लगाए मगरमच्छ ने नन्हें हाथी पर हमला कर दिया, लेकिन हाथी के झुंड ने जो किया वो देखकर आप दंग रह जाएंगे।

नई दिल्ली। जंगल में जानवरों की लड़ाई के कई वीडियोज आपने देखें होंगे। लेकिन आज जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे है उसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। वीडियो मालवी के लिवांदे नेशनल पार्क का है, जहां हाथियों का एक झुंड पानी पीने आया था। तालाब में झुंड के साथ एक नन्हा हाथी भी आया था, जो पानी पीने के लिए तालाब में किनारे-किनारे चल रहा था, लेकिन थोड़ी ही उछल-कूद के बाद जब नन्हा हाथी पानी पीने के लिए अपना सूंड पानी में डालने लगा, वहां मौजूद एक मगरमच्छ ने उसपर हमला कर दिया।

 Crocodile Grabs Baby Elephant's Trunk. Watch What The Herd Does Next

पानी में सूंड डालते ही नन्हा हाथी बुरी तरह चीखने और छटपटाने लगा। मगरमच्छ ने अप ने जबड़े से हाथी के सूंड को जकड़ लिया था। नन्हा हाथी अपनी सूंड को मगरमच्छ के जबड़े से छुड़ाने की कोशिश कर ने लगा। छटपटाने लगा और इधर-उधर बागने लगा। नन्हें हाथी को इस हालत में देख पहले तो बाकी के हाथी पीछे हट लए, लेकिन हाथी को तड़पता देख, बाकी के हाथी उसकी ओर दौड़े।

एक हाथी ने मगरमच्छ को भगाने का काम किया तो एक ने नन्हें हाथी की सूंड को मगरमच्छ के जबड़े से आजाद कराने में मदद की। काफी कोशिशों के बाद नन्हा हाथी अपनी सूंड को मगरमच्छ के जबड़े से छुड़ाने में कामयाब हो गया। हलांकि इस सबमें उसका सूंड बुरी तरह से जख्मी हो गया। देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+