काल बनकर आई गाय! पीछे चल रही मासूम को पटका और फिर पैरों से रौंदा, दिल दहलाने वाला वीडियो VIRAL
Cow hit innocent girl: सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियोज वायरल होते हैं, जिनमें से कई तो हैरान और डरा देने वाले होते हैं। गाय वैसे तो काफी शरीफ जानवर मानी जाती है लेकिन जानवरों का कोई भरोसा नहीं होता। कभी भी जानवर हमला बोल सकता है। हाल ही में गाय के ऐसे ही हमले का एक वीडियो सामने आया है।
गुस्सैल गाय ने बच्ची पर किया हमला
वायरल वीडियो में दो गायो को सड़क पर चलते देखा जा सकता है। इस बीच पीछे से एक महिला और दो बच्चे भी आ रहे थे। इतने में गुस्सैल गाय ने बगल में चल रही एक लड़की को देखा और उसे सींग से उठाकर फेंक दिया।

एमडीडीए में हुई घटना
वीडियो को अजय एजे नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। कैप्शन में लिखा है कि गाय ने एक छोटी सी बच्ची पर एमडीडीए में हमला बोल दिया। शख्स ने आगे कहा कि सड़कों पर खुली घूम रही गायें सबके लिए खतरा हैं। इन गायों के मालिकों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
सींग से उठाकर बच्ची को पटका और फिर...
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखने को मिल रहा है कि गाय ने बिना किसी कारण के छोटी सी बच्ची पर हमला बोल दिया। गाय काफी गुस्से में लग रही थी और उसने सींग से उठाकर सबसे पहले बच्ची को पटका। लेकिन गाय यहीं नहीं चुप हुई इसके बाद भी उसने लगातार बच्ची को लात मारी। इसके बाद भी गाय ने बच्ची को नहीं छोड़ा। वो लगातार उसपर हमला किए जा रही थी।
गाय के हमले का वायरल वीडियो...
खौफनाक घटना का वीडियो वायरल
आसपास के लोग गाय को भगाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन नाकामयाब रहे। गाय ने भगाने की कोशिश करने वाले एक शख्स पर भी हमला करने की पुरजोर कोशिश की। अब इस खौफनाक घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसे देखने के बाद काफी हैरान भी हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications