OMG! अपनी गर्लफ्रेंड को 62 साल बाद बोल सका आईलवयू
लंदन। 'प्यार हुआ इजहार हुआ, प्यार से फिर क्यों डरता है दिल,' लेकिन एक ब्रिटिश कपल को शायद अपने प्यार का इजहार करने में इतनी डर और शर्म लगी कि उसे अपने प्यार का इजहार करने में एक दो, तीन नहीं बल्कि पूरे 62 साल लग गए।

ब्रिटेन के रहने वाले जोड़े सिंथिया रिग्स और हावर्ड एटेबेरी को पहली नजर में ही एक दूसरे से प्यार हो गया था। लेकिन 62 साल बाद जाकर वह दोनों कहीं एक-दूसरे को, 'आई लव यू,' कह सके। सिंथिया और हावर्ड ने हाल में शादी की है।
92 साल के हो चुके हावर्ड ने 1950 में सिंथिया को देखा था। उस समय दोनों साथ ही भूविज्ञान की एक प्रयोगशाला में काम करते थे। तब सिंथिया 18 और वे 28 साल के थे। पर वे अपने प्यार का इजहार कभी न कर सके क्योंकि सिंथिया का एक ब्वॉयफ्रेंड था।
हावर्ड का कहना है कि इसके बावजूद अपने पहले प्यार को वे कभी भी भूल नहीं सके। नौकरी छोड़ने के बाद दोनों जुदा हो गए। कुछ साल में सिंथिया जानी-मानी पत्रकार और हावर्ड दांत के डॉक्टर बन गए। जिंदगी आगे बढ़ती रही।
दोनों की शादी हुई और वे मां-बाप भी बने। पर कई सालों बाद बुढ़ापे में ऐसा भी वक्त आया, जब दोनों फिर से अकेले हो गए।
हिम्मत करके दो साल पहले 2012 में उन्होंने सिंथिया को एक खत भेजा, जिसमें उन्होंने अपने दिल की बात लिखी थी, मैं तुम्हें प्यार करने से खुद को कभी रोक नहीं पाया। वह खत कूट भाषा यानी कोडेड शब्दों में था, ताकि किसी और एक हाथ में पड़ने पर वह उसे समझ न सके।












Click it and Unblock the Notifications