Video: कुत्ते को कंधे पर बिठाकर पहनाया मास्क, बोला- बच्चा है मेरा, मैं मर जाऊंगा लेकिन...
नई दिल्ली, अप्रैल 16। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोग अब ज्यादा सावधानी बरत रहे हैं। महामारी से लोग खुद की तो सुरक्षा कर ही रहे हैं, साथ ही साथ अपने पालतू जानवरों का भी पूरा ख्याल रख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपने पालतू कुत्ते के साथ दिखाई दे रहा है। हैरानी की बात यह है कि कोरोना से बचाव के लिए शख्स ने खुद मास्क न लगाकर अपने कुत्ते को मास्क पहनाया हुआ है। इंटरनेट पर सेंशेसन बने इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

गौरतलब है कि देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप झेल रहा है, रोजाना सामने आ रहे लाखों नए केस के चलते लोग डरे हुए हैं। ऐसे में अपने पालूत जानवरों को भी कोरोना वायरस से बचाना उनके मालिकों की जिम्मेदारी बन गई है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पालतू कुत्ते को कंधे पर बिठाए शख्स ने जो कहा उसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। शख्स कहता है कि मैं मर जाऊंगा लेकिन इसे (कुत्ते) नहीं मरने दूंगा।
वायरल हो रहे 23 सेकेंड के वीडियो में कुत्ते को अपने कंधे पर बिठाए शख्स को डर है कि उसका जानवर कोरोना संक्रमित हो जाएगा। महामारी से कुत्ते को बचाने के लिए उसने उसे मास्क भी पहना रखा है। वीडियो में एक आदमी पूछता है, क्या नाम है तुम्हारा? गरीब व्यक्ति ने कहा, मोहन लाल देवांगन। इसके बाद कुत्ते का नाम पूछे जाने पर उसने कहा कि इसका नाम पुरु है। शख्स से जब ये पूछा गया कि उसने खुद मास्क नहीं लगाया और कुत्ते को क्यों लगाया तो उसने कहा, 'मैं मर जाऊंगा लेकिन इसको नहीं मरने दूंगा। बच्चा है मेरा.. बचपन से पाला है।' गरीब शख्स की ये बातें सुन हर कोई भावुक हो गया।
यह भी पढ़ें: ओडिशा में खत्म हो रहा कोरोना वैक्सीन का स्टॉक,बंद हो रहे टीकाकरण सेंटर, प्रदेश सरकार ने केंद्र से की मांग












Click it and Unblock the Notifications