कड़ाके की ठंड में सोशल मीडिया मीम्स का सहारा, यूजर बोले- टॉयलेट सीट पर बैठने पर दर्द होता है

कड़ाके की ठंड के बीच सोशल मीडिया पर मीम्स की बहार जैसा नजारा है। राजधानी में रविवार को कई क्षेत्रों में पारा 1.9 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। जानिए कैसे मीम्स का इस्तेमाल कर लोग सर्दियों को एंजॉय कर रहे हैं।

cold wave

Cold Wave :कड़ाके की ठंड और ठिठुरन के बीच जिंदा रहने की जद्दोजहद के बावजूद भी कई लोग हास्य-व्यंग्य का सहारा लेकर कठिन समय गुजार रहे हैं। कंपकंपी और सर्द मौसम के बीच अधिकांश लोग हाड़ कंपाने वाली ठंड में अपनी भावनाओं को सोशल मीडिया मीम्स के सहारे व्यक्त कर रहे हैं। इंटरनेट पर ऐसे मीम्स और स्माइली की बाढ़ सी आ गई है जो ठंड का जिक्र कर मजेदार बातें कर रहे हैं। दरअसल, जैसे ही घने कोहरे के कारण सड़कों पर ट्रैफिक की स्पीड पर ब्रेक लगा, सोशल मीडिया यूजर्स एक्टिव हो गए। कई ट्विटर यूजर्स ने पिछले कुछ महीनों में उत्तर और मध्य भारत में चल रही शीत लहर से संबंधित चुटकुले और मज़ेदार तस्वीरें पोस्ट की हैं।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi-NCR समेत उत्तर भारत कोहरे में लिपटा, Alert जारी | वनइंडिया हिंदी | *News
    कार्टून कैरेक्टर में मन की भावनाएं

    कार्टून कैरेक्टर में मन की भावनाएं

    एक यूजर ने एक मीम शेयर किया जिसका टाइटल था "इस तरह से मैं सर्दियां बिताना चाहता हूं।" फोटो में एक महिला को अपना बिस्तर, तकिया और कंबल ले जाते हुए बस स्टेशन, एक कॉफी शॉप और उसके बाद काम पर जाते देखा जा सकता है।

    हाड़ कंपाने वाली ठंड में 'जेठालाल...' !

    हाड़ कंपाने वाली ठंड में 'जेठालाल...' !

    एक अन्य यूजर ने '3 दिन पहले' और 'अभी-अभी' लिखकर मौसम का अंतर दिखाया। इस मीम में जेठालाल सीरियल के किरदारों की तस्वीरों का इस्तेमाल कर कैप्शन में लिखा गया, "नई दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली ठंड है, सबसे गर्म कोट और स्कार्फ पहनने का समय आ गया है। किसी और को human popsicle जैसा महसूस हो रहा है?"

    सारे कंबल एक जैसे, जागने ही नहीं देते

    सारे कंबल एक जैसे, जागने ही नहीं देते

    ठंड के मौसम में सुबह की आलस का जिक्र कर ट्विटर यूजर- @brewingglife ने कंबलों से बाहर न निकलने की फीलिंग का इजहार किया। सर्दियों के दौरान जागने में असमर्थ होने का दोष कंबल पर डालते हुए इस यूजर ने कहा, "सभी कंबल एक जैसे हैं, सुबह बाहर निकलने की अनुमति नहीं देते हैं।"

    टॉयलेट सीट पर बैठने में अधिक दर्द

    टॉयलेट सीट पर बैठने में अधिक दर्द

    एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने सर्दियों के दौरान नहाने को लेकर मीम साझा किया। इसमें वेब-सीरीज़- 'मिर्जापुर' के अभिनेता पंकज त्रिपाठी की फोटो का इस्तेमाल किया गया। यूजर ने लिखा, 'इससे ज्यादा दर्द तो टॉयलेट सीट पर बैठने पर होता है।' विंटर बाथ की एक और मीम में एक यूजर ने बॉलीवुड मूली 'कोई... मिल गया' के कैरेक्टर 'जादू' की तस्वीर शेयर की।

    सर्दी से राहत मिलने के आसार

    सर्दी से राहत मिलने के आसार

    एक यूजर ने पंचलाइन में राजनीतिक मजाक का इस्तेमाल भी किया। उन्होंने लिखा, "दिल्ली में इतनी ठंड है कि मैंने एक राजनेता को एक बार अपनी जेब में हाथ डाले देखा।" भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को कहा कि उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में चल रही शीतलहर के बीच, दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वानुमान के मुताबिक 10 जनवरी के बाद कोहरा कम होगा और पश्चिमी विक्षोभ के कारण सर्दी से राहत मिल सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+