अगली बार सोच -समझकर ही पहनें जूते चप्पल, कोबरा का वायरल VIDEO देखकर छूट जाएंगे पसीने
कई बार ऐसे मामले सामने आ जाते हैं जिनके बारे में रोजमर्रा की जिंदगी में हम दूर दूर तक नहीं सोचते। ऐसा ही कुछ एक वायरल वीडियो में भी दिखा, जिसमें एक शख्स ने जब रोजाना की तरह पहनने के लिए जूता निकाला तो उसमें एक सांप दिखा। ये सांप भी कोई ऐसा-वैसा नहीं बल्कि सांपों का राजा किंग कोबरा था। जूते में कोबरा देखने के बाद शख्स के पैरों तले जमीन ही खिसक गई।
शख्स ने इस पूरी घटना का एक वीडियो बना दिया, जो कि अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि शख्स जूते निकाल रहा है, जिसमें एक कोबरा दिख रहा है। वैसे तो ये कोबरा बच्चा ही है लेकिन फिर भी ये डसने के लिए अपने फन फैलाता नजर आ रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि कोबरा पहले तो जूते के अंदर छिपा होता है इसके बाद हरकत करने पर वो जूते से बाहर आकर वीडियो बना रहे शख्स को डसने की कोशिश करता है। सांप छोटा बच्चा है, लेकिन वो जिस तरह से शख्स को डसने की कोशिश कर रहा है, वो देखने में काफी डरावना लग रहा है। वीडियो देखने के बाद किसी के भी पसीने छूट जाएंगे।
सोशल मीडिया पर जूते में घुसे कोबरा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखने के बाद कमेंट सेक्शन में जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। कई लोगों ने तो बिना चेक किए जूते चप्पल पहनने को बेहद खतरनाक बताया तो कईयों ने तो अपने साथ हुए इस तरह के हैरत भरी घटनाओं का जिक्र करते हुए वाकया शेयर किया।
यहां देखें वायरल वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications