'फटी जींस' पर बोलकर बुरे फंसे सीएम तीरथ सिंह रावत, गुल पनाग समेत कई महिला सेलिबिट्री ने लगाई क्लास
'फटी जींस' पर बोलकर बुरे फंसे सीएम तीरथ सिंह रावत, महिलाओं ने पढ़ाया सभ्यता का पाठ
देहरादून। उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने महिलाओं के पहनावे के ऊपर कमेंट कर 'ओखली में सिर' दे दिया है। उन्होंने महिलाओं की फटी जींस पहनने को लेकर कमेंट क्या किया ट्विटर पर #RippedJeansTwitter ट्रेंड करने लगा। बेचारे तीरथ सिंह उत्तराखंड के नए-नए सीएम बने हैं और शुरुआती दौर में ही उन्हें महिलाओं की नाराजगी झेलनी पड़ेगी ऐसा उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा। तीरथ सिंह रावत के फटी जींस वाले बयानों पर महिलाओं ने उनकी जमकर क्लास लगाई है। आईए जानते हैं कि सीएम ने आखिर ऐसा क्या कह दिया....जिसकी वजह से महिलाएं उनका इतना विरोध कर रही हैं...
Recommended Video

महिलाओं के फटी जींस पहनने को लेकर ये बोले रावत
दरअसल मंगलवार को उत्तराखंड राज्य आयोग ने देहरादून में बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया था, जिसमें सीएम रावत भी पहुंचे थे। वहां उन्होंने कहा कि, 'मैं एक हवाई यात्रा के दौरान एक महिला से मिला था, जिसके साथ दो बच्चे थे। उसने फटी हुई जींस पहन रखी थी। महिला ने मुझे बताया कि मैं एनजीओ चलाती हूं।' सीएम ने कहा कि, 'उसके पहनावे को देखकर मैं इस बात से परेशान था कि आखिर वह समाज के सामने क्या उदाहरण पेश कर रही है।'
उन्होंने कहा, 'अगर इस तरह की महिलाएं समाज में लोगों की मदद करने के लिए आगे आती हैं तो वह समाज और हमारे बच्चों को क्या संदेश दे रही हैं।' उन्होंने जींस से दिखने वाले नंगे घुटनों पर ऐतराज जताता हुए कहा, ''कैंची से संस्कार' नंगे घुटने दिखाना, फटी हुई जींस पहनकर अमीर बच्चों जैसा दिखना, आज के समय में इस तरह के संस्कार दिए जा रहे हैं। अगर ये सब घर पर नहीं सिखाया जाता तो ये कहां से आता है।'

सोशल मीडिया पर महिलाओं ने सीएम को जमकर लताड़ लगाई
तीरथ सिंह रावत के बयान पर विरोध दर्ज कराते हुए अभिनेत्री गुल पनाग ने ट्विटर पर फटी जींस पहने अपनी तस्वीर साझा की है। कई लोगों ने फटी जींस में कंगना रनौत की फोटो भी साझा की है। वहीं शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने रावत के बयान का विरोध करते हुए फटी जींस में अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा- देश की संस्कृति और संस्कार पर उन आदमियों से फर्क पड़ता है, जो महिलाओं और उनके कपड़ों को जज करते हैं। सोच बदलो मुख्यमंत्री जी, तभी देश बदलेगा। उनके अलावा अभिनेत्री सिमरन कौर ने भी फटी जींस में अपनी तस्वीर शेयर की है।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने दिया करारा जवाब
तीरथ सिंह रावत के बयान पर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने करारा जबाव दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'उत्ताखंड के सीएम कहते हैं कि जब नीचे देखा तो गम बूट थे और ऊपर देखा तो...एनजीओ चलाती हो और घुटने फटे दिखते हैं? सीएम साहब, जो आपको देखा तो ऊपर नीचे आगे पीछे हमें सिर्फ बेशर्म-बेहूदा आदमी दिखता है।'












Click it and Unblock the Notifications