14 करोड़ में बिका ये कबूतर, दुनिया के सबसे महंगे कबूतर की खासियत जानकर उड़ जाएंगे होश
14 करोड़ में बिका ये कबूतर, खासियत जानकर उड़ जाएंगे होश
नई दिल्ली, 11 फऱवरी। नार्थ कोरिया न केवल अपनी तानाशाही के लिए सूर्खियों में रहता है बल्कि अपने कबूतरों के कारण भी दुनियाभर के कबूतर प्रेमियों के बीच चर्चा में रहता है। नार्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग के अलावा इन दिनों एक किम और खूब चर्चा बंटोर रहा है। ये कम कोई इंसान नहीं बल्कि एक मादा कबूतर है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये मादा कबूतर 14 करोड़ में बिका है। रिटायर हो चुके रेसिंग मादा कबूतर को चीन के एक शख्स ने 14 करोड़ रुपए में नीलामी में खरीदा है।

14 करोड़ में बिका कबूतर
किम नाम के दो साल की एक मादा रेसिंग कबूतर को 14 करोड़ रुपए में बेचा गया, जिसके बाद ही वो दुनिया का सबसे महंगा कबूतर बन गया। ऑनलाइन निलामी के दौरान इस मादा रेसिंग कबूतर को चीन के एक शख्स ने 19 लाख डॉलर यानी 14 करोड़ रुपए में खरीदा। इस मादा कबूतर के मालिक को भी इसकी कीमत जानकर हैरानी हो गई। वो विश्वास नहीं कर पा रहे थे कि इस रिटायर रेसिंग कबूतर की बोली 14 करोड़ रुपए लगाई गई है। इसकी कीमत 237 डॉलर तय की गई हैं, लेकिन नीलामी के दौरान चीन के शख्स ने इसे 19 लाख डॉलर में खरीदा।

क्यों खरीदते है मादा रेसिंग कबूतर
आपको बता दें कि इन दिनों कबूतरों की रेसिंग खूब फैशन में है। चीन में कबूतरों की रेस की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। जिसके कारण ऊंचे दामों में रेसिंग कबूतर खरीदे जाते हैं। हालांकि नर कबूतरों की ऊंची बोली लगाई जाती है, लेकिन किम कबूतर के मामले में अलग ट्रेंड दिखा। मादा रेसिंग कबूतरों का इस्तेमाल प्रजनन या बच्चे पैदा करने के लिए किए जाते हैं, ताकि पैदा हुए कबूतर अच्छे रेसर बन सके। साल 2019 में नर आर्मंडो कबूतर के लिए सबसे बड़ी बोली 1.25 मिलियन यूरो की लगी थी, जिसके बाद किम ने आर्मंडो को भी पछाड़कर दुनिया के सबसे महंगे कबूतर का खिताब हासिल कर लिया.

क्या है खूबियां
किम कबूतर बेहतरीन रेसर रह चुकी है। साल 2018 में किम ने कई प्रतियोगिताएं जीते। उसने नेशनल मिडल डिस्टेंस रेस में जीत हासिल की। उसकी गति कमाल की है, जिसकी वजह से उसकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। नीलामी संस्था पीपा के सीईओ निकोलास ने कहा कि मादा कबूतर का इतनी ऊंची कीमत में बिकना हैरान करने वाला है। लोग अधिकांश तौर पर नर कबूतरों के लिए ऊंची बोली लगाते हैं। वहीं कबूतर के मालिक भी इस नीलामी के बाद बेहद खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications