अचानक आसमान से होने लगी कीड़ों की बारिश, देखते ही देखते भर गई सड़कें और गाड़ियां, VIDEO
Rain of worms: वायरल हो रहे वीडियो में आसमान से कीड़ों की बरसात हो रही है। वीडियो काफी हैरानी भरा है और लोग इसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं।

China rain of worms: जब अचानक बारिश होने लगे, तो कितना अच्छा लगता है। सभी लोग छाते लिए घर से बाहर आने लगते हैं। इधर-उधर जाने के लिए लोग छातों या फिर बरसाती का इस्तेमाल करते हैं। कई लोगों को बारिश में भीगने का बड़ा शौक होता है। लेकिन जरा सोच कर देखिये कि आपको पता चले कि बाहर बारिश हो रही है, लेकिन ये बारिश पानी की नहीं बल्कि रेंगने वाले सैकड़ों कीड़ों की हो रही हो, तो क्या होगा? ऐसा ही कुछ नजारा चीन में भी देखने को मिला, जब आसमान से पानी की जगह कीड़ों की बारिश होने लगी। ये नजारा देखने में बहुत ही अजीब था। इस अजीबोगरीब नजारे के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
ये मामला चीन की राजधानी बीजिंग का है, जहां लोग उस वक्त हैरान रह गए, जब अचानक आसमान से कीड़े बरसने लगे। जी हां! बीजिंग के स्थानीय लोगों ने इस अजीबोगरीब नजारे की तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बीजिंग में कीड़ों की बाढ़ आ गई है।
कीड़ों की बरसात होने के बाद लोगों को घर से छाता लेकर निकलने की सलाह दी गई। वीडियो में भी देखा जा सकता है कि गाड़ियों के ऊपर कीड़ों की बरसात हो रही है। ऐसा नजारा देखने के बाद लोग काफी हैरान हो रहे हैं। इस मिस्ट्री को लेकर लोग ऑनलाइन भी कई तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि, चीनी अधिकारियों ने इस अजीबोगरीब घटना का कारण साफ नहीं किया है।
कई लोगों का कहना है कि उस क्षेत्र में चिनार के फूल हो सकते हैं, जो बीजों से भरे हुए हैं। इनमें अकसर दुनियाभर के कैटरपिलर होते हैं। वहीं कई लोगों ने इसे सर्वनाश की शुरुआत बताया है। वहीं एक यूजर ने वीडियो को फेक बताया। उसने कहा कि मैं खुद बीजिंग से हूं ये सरासर गलत है। बीजिंग में ऐसी कोई बारिश फिलहाल में नहीं हुई है।
एक यूजर का कहना है कि ये प्रैंक है। एक ने कहा कि जिस पेज ने ये वीजियो शेयर किया है, उसके सोशल मीडिया पर 38 हजार फॉलोवर्स हैं। और इन सभी फॉलोवर्स में से कोई भी इनकी बात पर भरोसा नहीं कर सकता। एक ने कहा कि भाई भाई आपको इन लाइसेंस प्लेट्स के बारे में पढ़ना चाहिए। वैसे भी ये बीजिंग से नहीं है। ये लायोनिंग के हैं।












Click it and Unblock the Notifications