बालकनी के किनारे बच्ची के दौड़ने का Video वायरल, अब माता-पिता की तलाश जारी

मेड्रिड। सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची का हैरान करने वाला वीडियो इस वक्त काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बच्ची ऊंची इमारत की चौथी मंजिल पर है। वो यहां बालकनी के किनारे पर दौड़ती दिख रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है क्योंकि जिस तरह से बच्ची दौड़ रही है, उसे देखकर किसी को भी डर लगना लाजमी है।

टेनेरीफ शहर का है मामला

टेनेरीफ शहर का है मामला

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि जिस वक्त बच्ची ऐसे दौड़ लगा रही थी तब उसके माता-पिता नहा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये वीडियो स्पेन के टेनेरीफ शहर का है और शनिवार को बनाया गया था। वीडियो में ये छोटी बच्ची अपने अपार्टमेंट की ग्रील से कूदती हुई देखी जा सकती है। जिसके बाद वो बालकनी के किनारे पर दौड़ लगाने लगती है। आगे तक दौड़ने के बाद वो पीछे की ओर मुड़ती है और दौड़ना शुरू कर देती है।

फेसबुक पेज ने शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को फेसबुक पर 'आई लव टेनेरीफ' नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक 30 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इसपर 14 हजार से ज्यादा लाइक हैं, जिसमें सबसे ज्यादा शॉकिंग वाला रिएक्शन है। वहीं 27 हजार लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ज्यादातर लोग बच्ची के माता-पिता की निंदा कर रहे हैं। फेसबुक पेज ने बताया है कि वीडियो सामने वाली बिल्डिंग में रहने वाले पर्यटकों ने बनाया है।

माता-पिता की तलाश जारी

माता-पिता की तलाश जारी

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि बच्ची और उसके माता-पिता फिनलैंड से यहां छुट्टियां मनाने आए थे। पुलिस को घटना की सूचना सोमवार को दी गई थी। जो फिलहाल उसके माता-पिता की तलाश कर रही है। अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये लोग अब भी स्पेन में हैं या फिर वापस फिनलैंड चले गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+