मेरी मां के बराबर कोई नहीं... अपने बच्चे की जान बचाने के लिए मां बनीं सुपर वूमेन, देखें वायरल Video
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा रेलिंग से गिरने लगता है,तो मां सुपर वूमेन बन जाती है और समय बरबाद किए बिना बच्चे की जान बचाने में कामयाब हो जाती है।

मेरी मां के बराबर कोई नहीं....सोशल मीडिया पर वायरल इस गाना "मां" को एक लाइन में पूरा परिभाषित कर देता है, वाकई मां के बराबर दुनिया में कोई नहीं होता। बच्चे के लिए उसकी मां सुपर हीरो होती है, ये ही वजह है जब मां के साथ बच्चा होता है तो वो स्वयं को सबसे सुरक्षित महसूस करता है। एक मां ही होती है जो बच्चे पर आई मुसीबत तक को अपने ऊपर ले लेती है। ऐसी ही एक मां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े तो हो जाएंगे साथ ही आप ये जरूर बोलेंगे कि मां के बराबर कोई नहीं.......

छोटे से बच्चे को बचाने के लिए सुपरवूमेन बनी मां
इस वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि पांच साल से भी कम उम्र के बच्चों को मां बचाने के लिए चंद सेकेंड में सुपर वूमेन बनकर अपने बच्चे की जान बचाती है। एक सेकेंड की भी देरी होती तो ये मां अपना बच्चा खो सकती थी।

मां फोन पर कर रही थी और बच्चा रेलिंग के पास पहुंच गया
वीडियो में नजर आ रहा कि एक मां जब उसके बच्चे की जान पर बन आती है तो वो कैसे तुरंत अपने दिमाग का उपयोग करते हुए मां सेकेंड में वो एक्शन करती है जिससे बच्चे की जान बचा लेती है।

रेलिंग से नीचे गिरते ही तुरंत बच्चे को बचाती है मां
इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला अपने बच्चे के साथ बिल्डिंग के ऊपर के फ्लोर पर लिफ्ट से बाहर निकलती। मां फोन पर बात करते हुए आगे बढ़ती है तभी उसका बच्चा उसका हाथ छुड़ाकर रेलिंग की तरफ भागता है। रेलिंग की ओर बढ़ते ही बच्चा रेलिंग के गैप से नीचे गिरने लगता है। तभी फोन पर बात कर रही मां बच्चे देख लेती है और फोन छोड़कर मां लपक बच्चे का पैर पकड़ लेती है और बच्चे को रेलिंग से नीचे गिरने से बचा लेता है।

मां ने जो फुर्ती दिखाई उसके कारण बची जान
बच्चे को बचाने के लिए मां ने जो तुरंत तत्परता दिखाई, वो वाकई में काबिले तारीफ है। हालांकि बच्चे को जब मां पैर से पकड़कर बचाने के लिए कामयाब हो जाती है तो और लोग भी ये हादसा देखकर मदद करने के लिए दौड़ते है, लेकिन तब तक मां बच्चे को बचाने में कामयाब हो जाती है।
Mom reflex save kid pic.twitter.com/z7QImIkSdm
— Weird and Terrifying (@weirdterrifying) January 4, 2023
वीडियो देख लोग कर रहे हैं ये कमेंट
इस वायरल वीडियो को जमकर लोग पसंद और शेयर कर रहे हैं। @weirdterrifying के यूजर ने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- Mom reflex save kid। इस वीडियो को 3.3 मिलियन लोग देख चुक हैं। कई यूजर पब्लिक प्लेस पर इतनी खतरनाक गैलरी होने पर आपत्ति जता रहे हैं तो कोई महिला को सुपर वूमेन बता रहा है। वहीं कुछ यूजर बोल रहे हैं कि क्या अंत समय में बच्चे को बचाया है। वहीं कुछ कह रहे हैं अगर भाग्यशाली थी मां, एक सेकेंड की देर होती तो बच्चा नहीं बचता।












Click it and Unblock the Notifications