VIDEO: शटर बंद होने के बावजूद दुकान में घुस गया चोर, जमकर ज्वेलरी चुराई और आराम से बाहर निकल भाग गया

नई दिल्‍ली। जब भी अजीब-गरीब चीजों की बात सामने आती है तो सबसे पहले पड़ोसी देश चीन का नाम सामने आता है। चाहें वो सामान हो या फिर कोई हरकत। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो चीन का है। यह वीडियो चोरी का है। ज्वेलरी शॉप में एक शातिर चोर इतनी तिकड़मबाजी से अंदर घुसा कि किसी को पता ही नहीं चल सका और उसने पूरी दुकान को साफ कर दिया। चोर ने अंदर घुसकर 53 हजार डॉलर यानी करीब 35 लाख रुपये कीमत का सामना और कुछ रकम पार कर दी।

VIDEO: शटर बंद होने के बावजूद दुकान में घुस गया चोर

जिसने भी इस वीडियो को देखा वो हैरान रह गया। वीडियो चीन के डोनगुआन शहर की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स रात के समय दुकान के सामने लेट गया और शटर को थोड़ा सा ऊपर करके अंदर घुस गया। घटना बीते 13 मई की है। रात के समय बाहर कोई नहीं था। इसका फायदा उठाकर शख्स अंदर घुस गया। उसे पता था कि दुकान के अंदर बेशकीमती ज्वैलरी हैं। उसके पास एक प्लास्टिक बैग था।

जिसमें उसने सामान भर लिया। चोर ने 40 ब्रेसलेट, कुछ नेकलेस, इयरिंग्स, डायमंड की अंगूठी चोरी कीं। सभी को मिलाकर कुल 53 हजार डॉलर की चोरी हुई। चोरी जैसे ही अंदर घुसा तो उसने अलार्म बंद कर दिया था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस जांच में जुट चुकी हैं। आप भी देखें VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+