चलती वाशिंग मशीन में आधे घंटे तक फंसी रही बिल्ली, बाहर निकाला तो हो चुका था ये हाल
नई दिल्ली। अमेरिका के मिनेसोटा क्षेत्र में एक घर की भीतर दर्दनाक घटना हुई। दरअसल यहां रहने वाली स्टेफनी कैरोल किरचॉफ के पास तीन बिल्लियां हैं जो दिनभर उनके आगे पीछे घूमती रहती हैं। ऐसे में वे खास ख्याल रखती हैं कि इसके चलते बिल्लियों को चोट न लग जाए। लेकिन इस बार वे भूल कर बैठी जिसके चलते उनकी एक बिल्ली गंभीर रूप से जख्मी हो गई। फेलिक्स नाम की उनकी बिल्ली लगभग 35 मिनट तक तेजी से चलती वाशिंग मशीन में फंसी रही। जब स्टेफनी को इस बात का पता लगा तो वे तुरंत उसे मिनेसोटा के एनिमल इमरजेंसी और रेफरल सेंटर में लेकर पहुंची।

'जिंदगीभर परेशान करेगी ये घटना'
स्टेफनी की बिल्ली अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। स्टेफनी कहती हैं कि वे इस सब के बाद से सदमें में हैं और ये घटना उन्हें जिंदगीभर परेशान करने वाला है। फेलिक्स आक्सीजन सपोर्ट पर अस्पताल में है और उसके आंखों की रौशनी जा चुकी है। इसके अलावा फेफड़ों में पानी भर जाने के चलते उसे निमोनिया भी हो गया है। स्टेफनी की बेटी आशा कैरोल किरचॉफ ने फेलिक्स के मेडिकल का खर्च उठाने के लिए गो फंड मी पेज पर इस घटना को शेयर किया है। बता दें कि यहां लोग दिल खोल कर उनकी आर्थिक मदद कर रहे हैं और फेलिक्स के लिए दुआ कर रहे हैं।

फेलिक्स के पूरे शरीर पर खरोचें
मशीन चलाने से पहले स्टेफनी उसके भीतर ठीक से चेक करना भूल गईं और यही वजह है कि फेलिक्स उसके भीतर कब फंसी ये उन्हें पता नहीं लगा। वह निकालने पर सांस नहीं ले पा रही थी और उसे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। फेलिक्स के सारे शरीर पर कई खरोचें थीं। डॉक्टरों का कहना है कि फेलिक्स का अंधापन कुछ समय या हमेशा के लिए हो सकता है।

फेलिक्स को अब तक मिली 9800 डॉलर की मदद
फेलिक्स को गो फंड मी पेज के जरिए अब तक 9800 डॉलर की मदद मिल चुकी है। स्टेफनी ने बताया कि इस घटना के चलते वे इतना हिल गई हैं कि उनके भीतर जानवरों के लिए अधिक दया भाव आ गया है और वे जानवरों की भलाई के लि्ए काम करना चाहती हैं और इसी के जरिए वे पश्चाताप करेंगी।
यह भी पढ़ें- म्याऊं-म्याऊं की आवाज से होती थी झुंझलाहट, बुजुर्ग ने पड़ोसी की बिल्ली को 15 वीं मंजिल से फेंका












Click it and Unblock the Notifications