बेटी की शादी में खर्च करने के बजाए बेघरों के लिए बनवाए 90 घर
बेटी की शादी में फिजूलखर्च करने के बजाए बिजनेसमैन ने गरीबों के लिए 90 घर बनवा कर उन्हें दान कर दिए।
औरंगाबाद। लोग शादी में लाखों-करोड़ों सिर्फ दिखावे के लिए खर्च कर देते हैं। वो इसे अपनी शान समझते है। हाल ही में कर्नाटक के पूर्व मंत्री और माइनिंग किंग जनार्दन रेड्डी ने अपनी बेटी की शादी में 500 करोड़ रुपए खर्च कर दिए।

नोटबंदी के बीच हुई इस 500 करोड़ की शादी से खूब सूर्खियां बंटोरी, लेकिन महाराष्ट्र के औरंगाबाद के बिजनेसमैन ने जो किया उसके आगे सब फेल हो गया।

1.5 करोड़ खर्च कर बनवाए घर
औरंगाबाद के उद्योगपति अजय मुनोत ने अपनी बेटी की शादी पर करोड़ों खर्च करने के बजाए उन पैसों से गरीबों के लिए 90 मकान बनवाए। उन्होंने अपनी बेटी श्रेया की शादी में 70-80 लाख रुपए खर्च करने की योजना बनाई थी, लेकिन जब उनकी मुलाकात भाजपा विधायक प्रकाश बंब से हुई तो उन्होंने अपना ये इरादा बदल दिया।

फिजूलखर्ची करने के बजाए गरीबों के लिए बनवाए घर
अजय ने अपनी बेटी की शादी साधारण तौर पर की और उन पैसों से गरीबों के लिए 90 मकान बनाकर उन्हें तोहफे में दे दिया। वन रूम किचन वाले इन घरों की कॉलोनी दो एकड़ जमीन पर दो माह में बनाई गई है। इसके लिए उन्होंने करीब 1.5 करोड़ रुपए का खर्च किए।

अपनी जमीन पर बनवाए गरीबों की कॉलोनी
अजय ने लासूर स्थित अपनी 60 एकड़ जमीन में से 2 एकड़ जमीन पर गरीबों के लिए कॉलोनी तैयार की। इस कॉलोनी ने उन्होंने आम लोगों की जरुरत के लिए सारी सुविधाएं मुहैया करवाई। सड़क से लेकर पानी, बिजली की व्यवस्था की।

भाजपा विधायक ने दी सलाह
अजय मुनोत शादी में फिजूल खर्ची नहीं करना चाहते थे। जब उन्होंने अपने पारिवारिक मित्र और भाजपा विधायक प्रकाश बंब से इस बारे में बात की तो उन्होंने सुझाव दिया कि वो गरीबों को मकान बनाकर उन्होंने तोहफे में दे। इससे लोग उन्हें जीवनभर याद रखेंगे।

शादी तक 90 घर ही हो सके तैयार
उन्होंने विधायक की बात मान ली और शादी में फिजूलखर्ची करने के बजाए उसका घर बनाया। उन्होंने 108 घर बनवाकर गरीबों को दान करने की सोची थी, लेकिन शादी तक 90 घर ही बन पाए, जिसके बाद उन्होंने 90 घर ही दान कर दिया। उन्होंने इसके लिए भी कैटेगरी रखी थी। घर लेने वालों को तीन शर्ते पूरी करनी थी। पहला वो गरीब हो,दूसरा वो झुग्गी में रहता हो और तीसरा वो किसी भी तरह का नशा न करता हो। अजय मुनोत ने ऐसा कर लोगों के सामने मिसाल पेश की है।












Click it and Unblock the Notifications