Muzaffarnagar Buffalo market: भैंसे की अनोखी पहचान, कीमत है 10 करोड़, सेल्फी लेने की मची होड़

यूपी के मुजफ्फरनगर पशु बाजार पहुंचे एक भैंसे की इन दिनों खूब चर्चा है। इसकी कीमत 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मेले में ये भैंसा देख लोग इसकी तस्वीर कैमरे में कैद करने में जुट गए।

Muzaffarnagar Buffalo market

Muzaffarnagar Buffalo market: यूपी के मुजफ्फरनगर में आयोजित पशु प्रदर्शनी (मेले) में लाया गया एक भैंसा इंटरनेट पर पूरी तरह से छाया है। ये भैंसा मुजफ्फरनगर के पशु मेले में हरियाणा के पानीपत से लाया गया है, जिसका वजन 16 क्विंटल वजन है। इसका नाम घोलू है, जो आकार और कीमत को लेकर सुर्खियों में है। लोग उसे देखने पशु मेले में पहुंच रहे हैं। इस खास नस्ल के भैंसे की कीमत 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

5 राज्यों के पशु घोलू के आगे फेल
मुजफ्फरनगर पशु प्रदर्शनी में यूपी के अलावा चार राज्यों के पशु पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को पशु मेले में पानीपत से लाए गए जिस भैंसे की चर्चा है वो मुर्राह नस्ल का है। ये भैंसा (10 crore price Buffalo) पानीपत के डिडवाड़ी गांव के निवासी नरेंद्र सिंह का है, जो पदमश्री सम्मान ने नवाजे जा चुके हैं।

घोलू राष्ट्रीय स्तर का विजेता

मुजफ्फरनगर पशु प्रदर्शनी में पहुंचा भैंसा घोलू राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन चुका है। राष्ट्रीय स्तर पर कई बार के विजेता घोलू की कीमत 10 करोड़ तक लगाई जा चुकी है। इसका वजन करीब 16 क्विंटल है। घोलू को प्रतिदिन 10 किलो फीड मिलता है।

10 किमी करता है सैर

खिलाने के अलावा इसके सेहत का विशेष ध्यान रखा जाता है। घोलू को प्रतिदिन आठ से 10 किमी की सैर कराई जाती है। इसके अलावा पशु मेले में रोहतक के डोभ गांव का एक भैंसा राका भी आकर्षण का केंद्र बना। राका के मालिक रविंद्र ने बताया कि राका ऑल इंडिया चैंपियन है। ये अपने फीड के अलावा प्रतिदिन 10 लीटर दूध पीता और इसे रोजाना 10 किलोमीटर सैर कराई जाती है।

उजली गाय और घोड़ी रेशमा बनी आकर्षण
करनाल के गालिबखेड़ी से चरणजीत सिंह अपनी नुकरी नस्ल की घोड़ी रेशमा को लेकर मेले में पहुंचे हैं। मेले में रेशमा भी आकर्षण का केंद्र रही। लोगों ने इसके साथ भी सेल्फी ली। इसके अलावा करनाल से मेले में लाई गई एचएफ नस्ल की उजली गाय की खूब चर्चा रहा, जो प्रतिदिन 65 लीटर दूध देती है।

Recommended Video

    Youtuber Armaan Malik ने दी खुशखबरी, दूसरी पत्नी Kritika Malik बनी मां | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+