'क्रिप्टोकरंसी वाले तो चकरा गए...', बजट पेश होते ही मिडिल क्लास पर बनने लगे जोक्स, देखें ये Viral मजेदार मीम्स

'क्रिप्टोकरंसी वाले तो चकरा गए...', बजट पेश होते ही मिडिल क्लास पर बनने लगे जोक्स, देखें ये Viral मजेदार मीम्स

नई दिल्ली, 01 फरवरी: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2022-23 पेश कर दिया है। निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2022 में कुछ महत्वपूर्ण बदलावों को साझा किया। दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के टैग को बनाए रखने के लिए, सीतारमण ने एक अद्यतन रिटर्न फाइलिंग सिस्टम पेश किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसके साथ ही क्रिप्टोकरंसी और डिजिटल रुपये पर कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। स्कीम फॉर टैक्सेशन ऑन वर्चुअल एसेट्स का भी ऐलान किया है। वर्चुअल एस्टेट पर टैक्स की घोषणा करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि डिजिटल करंसी (क्रिप्टोकरंसी) से इनकम पर 30 फीसदी टैक्स लगाया जाएगा। इसके अलावा आम आदमी-मिडिल क्लास को लेकर भी बजट में कोई अधिक छूट नहीं दी गई है। बजट पेश होते ही आम जनता को लेकर मजेदार मीम्स और जोक्स वायरल हो रहे हैं।

#Budget2022 ट्विटर पर कर रहा है टॉप ट्रेंड

#Budget2022 ट्विटर पर कर रहा है टॉप ट्रेंड

ट्विटर पर कल से ही केंद्रीय बजट 2022 को लेकर जोक्स और मीम्स वायरल हो रहे थे। इस साल के पेपरलेस बजट में, निर्मला सीतारमण ने 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी, नल से जल योजना के लिए धन आवंटित करने और कई अन्य महत्वपूर्ण चीजों की घोषणा की है। जैसे ही लोकसभा में बजट पेश किया गया, माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर हैशटैग #Budget2022 टॉप ट्रेंड करने लगा। ट्रेंडिंग लिस्ट में #Budget2022 नंबर एक ट्रेंड कर रहा है। जिसके साथ मीम्स और पोस्ट जमकर शेयर किया जा रहा है।

'क्रिप्टोकरंसी वालों को तो आज चक्कर आ रहा होगा...'

'क्रिप्टोकरंसी वालों को तो आज चक्कर आ रहा होगा...'

क्रिप्टोकरंसी से इनकम पर 30 फीसदी टैक्स लगने की खबर से मीम्स की बाढ़ आ गई है। कई ट्वि्टर यूजर्स ने लिखा है कि आज डिजिटल करंसी (क्रिप्टोकरंसी) वालों को तो चक्कर आने लगे होंगे। एक मीम जो सबसे अधिक वायरल हो रहा है, वो है पकंज त्रिपाठी के वेब सीरिज का सीन, दिसमें लिखा है कि, ''दुकान जमा ही रहा था मैं, आप लोगों ने आकर बेरोजगार कर दिया।''

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ''निर्मला सीतारमण ने क्रिप्टो आय पर 30% कर की घोषणा की है। इस बीच क्रिप्टो व्यापारी तो यही सोच रहे होंगे कि ''क्या करूं मैं मर जाऊं''

मिडिल क्लास वालों पर भी बने जोक्स

मिडिल क्लास वालों पर भी बने जोक्स

एक यूजर ने लिखा, ''हर आम बजट के बाद मिडिल क्लास यही सोचता है कि अमीर लोग खुशनसीब हैं और गरीब बदनसीब हैं। वहीं फिल्म पीके का डायलॉग, ''ये गोल में अब हमका नहीं रहना...' पर भी काफी जोक्स बन रहे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा, आज सरकार और क्रिप्टो होल्डर सोच रहे होंगे, आधा तेरा और आधा मेरा...वाला हाल हो गया है।

देखें, मजेदार मीम्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+