Brushing during Shower: शॉवर में दांत ब्रश करने के हो सकते हैं कई नुकसान, समय बचाना पड़ सकता है भारी
Brushing during Shower: अकसर लोग अपना समय बचाने के लिए सुबह नहाते हुए ही ब्रश भी करने लगते हैं। लेकिन समय बचाने के चक्कर में ऐसा करना कितना भारी पड़ सकता है, लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती।
क्या नहाते हुए ब्रश करना गलत है?
मल्टीटास्किंग ओरल हाइजीन रूटीन अपनाना भले ही आपका थोड़ा बहुत समय बचा ले, लेकिन ऐसा करना कहीं से भी सेहत के लिहाज से सही नहीं माना जाता। इंग्लैंड के क्वेस्ट डेंटल की प्रमुख चिकित्सक और क्लीनिकल निदेशक डॉक्टर पायल भल्ला बताती हैं कि शॉवर में एक साथ दो बर्ड्स को किल करने की कोशिश हेल्थ इश्यूज का कारण बन सकती हैं।

ओरल हेल्थ पर ध्यान नहीं देते लोग
यानी की साफ है अगर आप समय बचाने के चक्कर में अपनी ओरल हेल्थ पर ध्यान नहीं देंगे तो ये स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें पैदा कर सकती है। शॉवर में अपने दांत ब्रश करने में सबसे पहली दिक्कत तो ये है कि पानी का तापमान सिंक में उपयोग किए जाने वाले पानी की तुलना में ज्यादा गर्म हो सकता है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
ये पानी आपके टूथब्रश के ब्रिसल्स को नरम कर सकता है, जो आपके दांतों को साफ करने में कम असरदार हो सकता है। भल्ला ने हफपोस्ट को बताया कि हालांकि, अधिकांश इलेक्ट्रिक टूथब्रश वॉटरप्रूफ होते हैं, ऐसे में हम उन्हें पानी में डुबाने की सलाह नहीं देते। इससे ब्रिसल्स को नुकसान पहुंच सकता है।
शॉवर हेड में होते हैं बैक्टीरिया
ऐसे में अगर आप अपने दांतो को इससे साफ करते हैं तो मुंह में कीटाणु पनप सकते हैं, जो आपको बीमार कर सकते हैं और आपके इम्यूनिटी सिस्टम को भी प्रभावित कर सकते हैं। भल्ला ने कहा कि शॉवर हेड में बैक्टीरिया भी हो सकते हैं। ऐसे में जब आप शॉवर हेड के नीचे अपने दांत ब्रश करते हैं तो आप अपने टूथब्रश को उन बैक्टीरिया के संपर्क में ला सकते हैं, जो आपको बीमार करने के लिए जिम्मेदार हैं।
फिसलन भरा हो सकता है ब्रश
भल्ला ने आगे चेतावनी देते हुए बताया कि पानी और टूथपेस्ट शॉवर के फर्श को फिसलन भरा भी बना सकते हैं। ऐसे में आपके गिरने और चोट लगने की संभावनाएं भी बढ़ सकती हैं। अगर ये सारी जानकारी भी आपको शॉवर में ब्रश करने से नहीं रोकती, तो कम से कम ये सुनिश्चित करें कि आप अपना टूथब्रश वहां ना छोड़ें। क्योंकि शॉवर में बनी बैक्टीरिया के विकास का कारण बना सकती है।
पानी की भी होती है बर्बादी
शॉवर में ब्रश करते समय आप जरूरत से ज्यादा पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप अपने दांतों को ब्रश करते समय पानी खुला छोड़ देते हैं तो पानी काफी बर्बाद हो जाता है। इसके बजाय अपने दांतों को ब्रश करते समय पानी बचाने का सबसे प्रभावी तरीका सिंक पर ब्रश करते समय नल को बंद कर देना है।












Click it and Unblock the Notifications